8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा: सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली निकाली

ऑटो रैली को दिखाई हरी झण्डी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Mahesh Jain

•

Updated: 28 Jan 2021, 10:15 AM IST

दौसा: सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली निकाली

दौसा: सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली निकाली

दौसा. भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जिला मुख्यालय पर बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली निकाली गई। पुलिस अधीक्षक अनिलकुमार बेनिवाल व एसबीआई लालसोट रोड शाखा के मुख्य प्रबंधक रतनलाल मीना ने हरी झण्डी दिखाकर ऑटो रैली को रवाना किया। गांधी तिराहे पर बैंक की ओर से यातायात सहायक डेस्क भी सौंपी गई। इस मौके पर शाखा प्रबंधक पवन खण्डेलवाल, उप प्रबंधक रंगलाल मीना, मुख्य प्रबंधक जयराम, मनीष मीना, राकेश मीना, कोतवाली थाना प्रभारी सुगन सिंह, यातायात प्रभारी नेतराम आदि थे।


इसी तरह लायंस क्लब दौसा सिटी, परिवहन विभाग दौसा व देवनगरी सड़क सुरक्षा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत नो रिफलेक्टर-नो वाहन अभियान का आगाज किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष मनोहरलाल गुप्ता, आरटीओ राजीव कुमार, डीटीओ संजीव भारद्वाज, ऋषभ शर्मा, डॉ. ओ.पी. बंसल, हजारीलाल गुप्ता आदि थे।

वैक्सीन लगवाने पर सम्मान
गुढ़ाकटला. कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पर बुधवार को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए गए। इस दौरान कार्यवाहक उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश गुर्जर ने स्वास्थकर्मियों का माला पहनाकर सम्मान किया। गुढ़ाकटला चिकित्सा प्रभारी नवीन खटाणा ने बताया कि 70 टीके लगाए गए। इस दौरान चिकित्साकर्मी भागचन्द्र योगी, राजू सैनी, विनोद सैनी, तेजप्रकाश शर्मा, पूजा बैरवा, मलखान सिंह, हेमचन्द्र, अशोक कुमार, एएनएम चन्द्रकला सैनी, मुकेश शर्मा, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।