8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा. सड़कें सूनी, बाजारों में छाया रहा सन्नाटा

दोपहर में दिखा वीकेंड कफ्र्यू का असर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 13 Jun 2021, 2:04 PM IST

दौसा. सड़कें सूनी, बाजारों में छाया रहा सन्नाटा

दौसा. वीकेंड कफ्र्यू के दौरान सुनसान नया कटला बाजार।

दौसा. जिले में कोरोना वायरस संक्रमण को काबू में लाने के लिए वीकेंड कफ्र्यू के दौरान जिला मुख्यालय पर बाजार बंद रहे। हालांकि सुबह चोरी-छिपे कई जगह व्यावसायिक गतिविधियां हुई, लेकिन दोपहर के वक्त बाजारों में सन्नाटा छाया रहा तो सड़कें सुनसान नजर आई। जिला मुख्यालय पर इमरजेंसी से जुड़ी दुकानें खुली रही। गांधी तिराहा, पुलिस कंट्रोल रूम, सोमनाथ चौराहा व सैंथल मोड़ पर बने प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने शहर में वीकेंड कफ्र्यू के दौरान बिना काम घूम रहे लोगों के वाहनों के चालान बनाए। कई लोगों को समझाया कि कफ्र्यू के दौरान शहर में नहीं आए और घरों पर ही रहे। हालांकि सुबह व शाम कफ्र्यू का असर कम रहा। इधर, कस्बों में हालात खराब रहे। सुबह 11 बजे तक दुकानें खुली रही, दोपहर को बंद कर दी गई । हालांकि पुलिस प्रशासन ने अपने -अपने इलाके में गश्त की। दुकानों को सील करने की भी कार्रवाई की।


रोडवेज के अलावा सभी सवारी वाहन बंद
जिले में रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया। सड़कों पर रोडवेज बसों का संचालन तो हुआ, लेकिन शहर से ग्रामीण इलाकों के लिए सवारियां ले जाने वाले निजी बस एवं जीपों का संचालन नहीं हो पाया। इससे ग्रामीण इलाकों की सवारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


जिले में बिछेगा सड़कों का जाल
दौसा. जिले में हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच करोड़ रुपए की लागत से एक से दूसरी सड़कों को जोडऩे वाली मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी हो गई है।
पीडब्ल्यूडी के अनुसार प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच करोड़ रुपए की राशि से मिसिंग लिंक सड़कों के नवीनीकरण का काम होगा।
ऐसे में दौसा जिले की पांचों विधानसभाओं में पांच- पांच करोड़ रुपए की लागत से सड़कें बनेंगी। दौसा विधानसभा क्षेत्र में 14 मिसिंग लिंक एवं सड़कों के नवीनीकरण की स्वीकृति जारी हुई है। इनमें से भांकरोटा से राजपुरा, सुरेश ब्याडवाल के मकान से कालीपहाड़ी सड़क तक, खुरी से जसोता, बड़ौली स्कूल से रामबास सड़क तक, मिसिंग लिंक नामोलाव सड़क तक, लवाण मोड़ से बीगावास मोड़ तक, लवाण सड़क से पाटन सड़क तक, नहर की ढाणी मलारना से कानेटी तक, प्यारीवास मीना हाईकोट से बैरवा ढाणी रामथला तक, बनियाना गिरधपुरा से प्यारीवास सड़क तक मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण होगा।
इसी प्रकार लालसोट विधानसभा क्षेत्र में 7, महुवा विधानसभा क्षेत्र में 11, सिकराय विधानसभा क्षेत्र में 10 और बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में 7 मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।