लालसोट क्षेत्र में खाकी यानी पुलिस महकमे पर एक सप्ताह बाद ही दूसरा दाग लग गया है। इससे पूर्व गत माह 26 जुलाई को दौसा एसीबी ने लालसोट थाने के एक हैड कांस्टेबल प्रेमराज को रिश्वत लेते ट्रेप किया था, इस मामले एसीबी ने एक दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है। एक सप्ताह बाद ही लालसोट क्षेत्र में एसीबी की इस दूसरी कार्रवाई ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए है।