मुख्य सड़क मार्ग बंद होने पर आसपास की कॉलोनियों की गलियां आबाद हो गई है। दिनभर वाहनों की रेलमपेल लगी रहने से गलियों में जाम लग रहा है। इससे कॉलोनीवासी परेशान हो गए हैं। पीएनबी मार्ग, ओवरब्रिज मार्ग, राजा कॉलोनी, दुर्गा मंदिर चौराहा सहित अन्य जगह मंडी रोड का यातायात डायवर्ट हो रहा है।