
dausa brahmin samaj
बनियाना. कस्बे स्थित एक निजी विद्यालय में गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण सभा लवाण के तत्वावधान में शिक्षक, पेंशनर्स एवं वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें बनियाना, रजवास, हिंगोटिया, खानपुरा, लवाण एवं सिंगवाड़ा इकाइयों के 84 शिक्षक, 74 सेवानिवृत्त कर्मचारी और 76 वृद्धजन को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस जगदीशचन्द्र शर्मा ने भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप जलकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। बालिकाओं स्वागत गीत गाया।
जगदीशचन्द्र ने कहा कि समाज को संगठित होकर व्याप्त कुरीतियों को मिटाना होगा एवं संस्कारों से भटक रहे युवाओं को मुख्य धारा में वापस लाने के लिए प्रयास करने होंगं। पंडित सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को निखारने एवं आर्थिक आधार पर पिछड़े परिवारों की मदद करने के लिए समाज को पहल करनी चाहिए। जिला अध्यक्ष देवनारायण जैमन ने समाज को संगठित रहने का आह्वान किया।
अति जिला कलक्टर केलाशचन्द्र शर्मा, उपखण्ड अधिकारी, नांगल राजावतान गोवर्धनलाल शर्मा, जिला महामंत्री देवेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रमेशचन्द्र शर्मा एवं ऋषभ शर्मा ने भी सभा को संबोधित किया। इस दौरान लवाण तहसील अध्यक्ष गंगासहाय शर्मा, महामंत्री सुरेश शर्मा, हनुमान प्रसाद शर्मा अध्यक्ष बनियाना इकाई, राजेश नरेड़ा सहित दर्जनों पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थी।
कुरीतियों को मिटाने पर बल
भांडारेज (सिकंदरा). कस्बे के समीपवर्ती बोरखेड़ा गांव में रविवार को अन्तरराष्ट्रीय ब्राह्मण संस्था की बैठक जिला अध्यक्ष दिनेश पाराशर की मौजूदगी में हुई। इसमें सामाजिक कुरीतियों को मिटाने पर बल दिया। बाल विवाह, दहेज प्रथा आदि बंद कर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष बताया कि संस्था के आगामी कार्यक्रमों में स्वागत, सम्मान व मंच आदि नहीं होंगे। जाजम पर बैठकर ही चर्चा होगी। इस दौरान बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेश तिवाड़ी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष निशा नागर, प्रवक्ता शंभूदयाल तिवारी, रामकिशोर चंदेरा, ओमप्रकाश जैमन, बाबूलाल बोहरा, मोतीलाल भंडारी, निरंजनलाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
Published on:
18 Sept 2017 09:30 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
