8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच लाख के कॉपर वायर चोरी का खुलासा

dausa - सात गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्धदस दिन पूर्व सेंध लगाकर दिया था वारदात को अंजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 20 Oct 2021, 5:22 PM IST

पांच लाख के कॉपर वायर चोरी का खुलासा

लालसोट पुलिस की गिरफ्त में कॉपर वायर चोरी के आरोपी।

लालसोट (दौसा). शहर के गंगापुर रोड पर एक दुकान से गत दिनों पांच लाख रुपए का कॉपर वायर चोरी करने की घटना का लालसोट पुलिस ने खुलासा कर हुए सात जनों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो नाबालिगों को निरुद्ध भी किया है। गिरफ्तार आरोपितों में से एक वैन का चालक एवं एक जना चोरी का वायर खरीदने का आरोपी शामिल है। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर 270 किलो कॉपर वायर बरामद किया है इसके अलावा एक मालवाहक वैन एवं रैकी में प्रयुक्त एक बाइक को भी जब्त किया है। थाना प्रभारी अंकेश कुमार ने बताया कि गत 9 अक्टूबर की रात्रि को जैन नसियां के सामने स्थित हरिप्रसाद सैनी की दुकान का रोशनदान तोड़ सेंध लगा कर चोरों ने करीब पांच लाख रुपए की लागत का नया व पुराना कॉपर वायर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। प्रकरण दर्ज होने पर थाना प्रभारी की अगुवाई में टीम का गठन किया। पुलिस ने इनकी तलाश के लिए कई संभावित ठिकानों पर दबिश मारी, इस दौरान उक्त आरोपी दो दिन से अपना स्थान भी बदलते रहे। मंगलवार रात्रि को एक मंदिर पर सोए होने की जानकारी मिलने पर बुधवार सुबह दबिश मारी तो वहां वहां तीन नाबालिग समेत कई आठ जने सोते हुए मिले। पूछताछ के बाद संदीप महावर, राहुल महावर, धारासिंह, दिलीप महावर एवं कमल महावर को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर जयपुर के मालपुरा गेट से चोरी का कॉपर वायर खरीदने वाले कबाड़ी अहमद मिया एवं कॉपर वायर को जयपुर ले जाने वाली वैन के चालक रामकेश सैनी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा दो नाबालिग निरुद्ध किए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मालवाहक वैन एवं चोरी से पूर्व रैकी करने में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद कर लिया है।
अलसुबह जयपुर पहुंचाया चोरी का माल
थाना प्रभारी ने बताया कि चोरों ने घटना को अंजाम देने के कुछ ही घंटों के भीतर जयपुर पहुंचकर अल सुबह सात बजे कबाड़ी को पांच लाख का वायर 96 हजार रुपए में जा बेचा। गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को न्यायलय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पूछताछ में अन्य वारदात के खुलासा होने का भी अनुमान है।
राहुल व संदीप रहे सूत्रधार
जानकारी के अनुसार इस घटना को अंजाम देने मेंं राहुल व संदीप मुख्य सूत्रधार रहे हैं। राहुुल पास में ही एक अन्य दुकान पर काम करता है और धारासिंह पूर्व में इसी दुकान पर काम कर चुका है। इसके चलते वे दुकान में वायर होने के बारे में पूरी जानकारी रखते थे। पहले बाइक से रैकी की गई और घटना के दौरान अस्पताल के सामने इको वैन को भी खड़ा रखा गया।
पुलिस टीम को किया जाएगा पुरस्कृत
थाना प्रभारी ने बताया कि इस प्रकरण में उनकी अगुवाई में सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, एएसआई कैलाश मीना, कांस्टेबल अमरसिंह, बनेसिंह, लक्ष्मीकांत, सत्येन्द्र, आजादसिंह, नरेश कुमार के साथ तकनीकी सहयोग करने वाले हैड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, दिनेश राठी एवं अजयसिंह शामिल रहे। पुलिस टीम को सराहनीय कार्य करने पर पुरुस्कृत किया जाएगा।