8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉ.किरोड़ी का धरना जारी, विरोध-प्रदर्शन के बाद सड़क पर ही जीमण

धरनार्थियों को कार्यकर्ताओं ने परोसगारी की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 25 Jan 2021, 5:38 AM IST

डॉ.किरोड़ी का धरना जारी, विरोध-प्रदर्शन के बाद सड़क पर ही जीमण

दौसा. कलक्ट्रेट के बाहर धरने के दौरान सड़क पर बैठ कर खाना खाती महिला को भोजन परोसते राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना।

दौसा . जिला कलक्ट्रेट के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना तीसरे दिन रविवार को भी धरने पर बैठे रहे। विरोध-प्रदर्शन के बाद कलक्ट्रेट के सामने सड़क पर ही पंगत लगाकर धरनार्थियों ने भोजन किया। किरोड़ी सहित कार्यकर्ताओं ने परोसगारी की।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायतों के पीडी खाते खोलने के आदेश निरस्त करने, दस एचपी के बिजली कनेक्शन पर प्रतिमाह मिलने वाली 833 रुपए की छूट बरकरार रखने, रंजिशवश वीसीआर भरने की कार्रवाई बंद करने, पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना में दौसा सहित आसपास के जिले के वंचित क्षेत्र व बांधों को जोड़कर राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने, तत्कालीन एसपी मनीष अग्रवाल को गिरफ्तार करने आदि मांगों को लेकर किरोड़ी धरने पर बैठे हैं। सोमवार को आला अधिकारियों से प्रस्तावित वार्ता के बाद हल निकलने की आस है।
धरने के दौरान रविवार को कालवान का ही मुद्दा छाया रहा।
डॉ. किरोड़ी ने पहले पुलिस अधिकारियों से ग्रामीणों के समक्ष वार्ता की। इसके बाद प्रशासन के अधिकारियों को बुलाया गया। डॉ. किरोड़ी ने अवैध खनन व एकतरफा कार्रवाई करने सहित अन्य मामलों को लेकर अधिकारियों की खिंचाई की। इस दौरान ग्रामीणों ने भी पुलिस-प्रशासन पर जमकर भड़ास निकाली। किरोड़ी ने कहा कि बिजली, पुलिस व भूमाफियाओं के अत्याचार से लोग परेशान हैं। किरोड़ी ने चेतावनी दी की अवैध काम नहीं रोके तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वे अब खुले मैदान में हैं। राजनीतिक दृष्टि से दामन नहीं होने देंगे। इस दौरान धुंधीराम मीना, हरिमोहन, महेन्द्र पीलोड़ी, रमेश रामपुरा, अनिराज मीना, विश्राम गुर्जर, गब्बू जोशी, केदारप्रसाद मीना, लोकेन्द्रसिंह सहित कई मौजूद थे।

गत वर्ष भी किया था आंदोलन
राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने गत वर्ष भी इसी दौरान लाड़लीकाबास के समीप किसानों के साथ भूमि सत्याग्रह आंदोलन किया था। ठीक एक वर्ष बाद फिर से आंदोलन कर किरोड़ी ने पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ा दी है।

किसान निकालेंगे ट्रैक्टर रैली
नांगल राजावतान. देहलास से कई पंचायतों के किसान 26 जनवरी को किसान विरोधी बिल के विरोध में चल रहे आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। रामबाबू मीणा ने बताया कि रैली देहलास गांव से शुरू होकर मलवास होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय नांगल राजावतान तक पहुंचेगी।