
डीजल महंगा होने का असर, ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया
दौसा. देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर अब आमजन का देखा जा रहा है। दुपहिया व कारों में पेट्रोल डलवाते हुए लोग जेब पर बढ़ते भार से चिंतित हो रहे हैं, वहीं अब शहरी परिवहन सेवा के भरोसे रहने वाले लोगों पर भी असर पड़ेगा। शुक्रवार को दौसा ऑटो रिक्शा यूनियन ने बैठक आयोजित कर ऑटो का किराया बढ़ाने का निर्णय किया है। इसके तहत न्यूनतम किराए की दर 3 रुपए बढ़ाकर 10 रुपए कर दी गई है। गौरतलब है कि दौसा शहर की सार्वजनिक परिवहन सेवा की लाइफ लाइन तिपहिया ऑटो हैं। करीब 700 ऑटो का संचालन जिला अस्पताल से कलक्ट्रेट, गांधी तिराहा, सोमनाथ सर्किल, सैंथल मोड़ आदि जगह होता है। प्रतिदिन करीब 8 से 10 हजार यात्री ऑटो में गंतव्य के लिए यात्रा करते हैं।
Effect of diesel being expensive, auto drivers increased fares
यूनियन अध्यक्ष नौशाद अली ने बताया कि 18 जनवरी 2019 से न्यूनतम किराया 7 रुपए चल रहा था। उस समय 65 से 70 रुपए के बीच डीजल मिलता था, जो अब 89 रुपए से अधिक का एक लीटर हो गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने से ऑटो संचालन मुश्किल हो गया। ऐसे में न्यूनतम किराए की दर 10 रुपए व प्रति स्टैण्ड 1 रुपए दर बढ़ाने का का निर्णय सर्वसम्मति से किया गया। वहीं परिहवन विभाग को दर बढ़ाने के निर्णय से अवगत कराया गया। साथ ही फिटनेस सेंटर को शहर से बाहर बनाने का विरोध करते हुए आरटीओ कार्यालय में ही संचालित कराने की मांग की। इस दौरान चरणसिंह, शकील अंसारी, नानगराम, राकेश, प्रहलाद, मुकेश दिनेश, कल्याण सहाय सहित कई ऑटो संचालक मौजूद थे।
Effect of diesel being expensive, auto drivers increased fares
दिव्यांगजन उपकरण वितरण शिविर का समापन
दौसा. भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर एवं जिला प्रशासन दौसा के संयुक्त तत्वावधान में राजेश पायलट स्टेडियम दौसा में आयोजित 3 दिवसीय दिव्यांगजन शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। शिविर में कुल 755 दिव्यांगों को नि:शुल्क उपकरण वितरित किए गए।
शिविर के अंतिम दिन 4 कृत्रिम पैर, 2 कृत्रिम हाथ, 23 कैलिपर, 1 ब्लाइन्ड स्टिक, 8 ट्राइसाइकिल, 15 बैसाखी, 26 व्हीलचेयर, 51 हियरिंग ऐड, 16 छड़ी सहित कुल 146 दिव्यांगजनों को उपकरणों का वितरण किया गया। जिला प्रशासन दौसा ने समिति के सचिव सुरेश मेहरा एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। शिविर में विकास अधिकारी नाहर सिंह मीना, सहायक निदेशक सान्याअवि करतार सिंह मीना, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्याम सुन्दर शर्मा, देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
Effect of diesel being expensive, auto drivers increased fares
Published on:
19 Feb 2021 07:24 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
