8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रत्येक उपभोक्ता को मिलेगी पर्याप्त बिजली, कम वोल्टेज से भी निजात

मंडावरी को बगड़ी 132 केवी जीएसएस से जोड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 24 Jan 2021, 2:48 AM IST

प्रत्येक उपभोक्ता को मिलेगी पर्याप्त बिजली, कम वोल्टेज से भी निजात

लालसोट के बगड़ी गांव स्थित 132 केवी जीएसएस से मंडावरी जीएसएस को जोडऩे के लिए बटन दबाकर शुरुआत करते उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना

दौसा. लालसोट उपखण्ड के मंडावरी कस्बा स्थित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन को शनिवार से बगड़ी गांव स्थित 132 केवी जीएसएस से जोड़ा गया। इसकी शुरुआत शनिवार दोपहर प्रदेेश के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने 132 केवी जीएसएस पर बटन दबाकर की।
उन्होंने कहा कि मंडावरी जीएसएस को बगड़ी 132 केवी जीएसएस से जोड़े जाने से हजारों उपभौक्ताओं की वर्षों पुरानी समस्या का निदान होगा। अब तक मंडावरी व शाहपुरा जीएसएस को डिडवाना 220 केवी से विद्युत आपूर्ति होती थी, वहां सिस्टम ऑवरलोड होने के कारण बार बार सप्लाई ट्रिप होने व कम वोल्टेज की समस्या मंडावरी क्षेत्र में बनी थी, उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र को बगड़ी से जोड़े जाने सेे प्रत्येक उपभोक्ता को सुचारू व पर्याप्त बिजली भी मिलेगी। निगम के एक्सईएन एमसी गुप्ता ने कहा कि कुछ ही दिनों में शाहपुरा जीएसएस को भी बगड़ी से ही जोड़ा जाएगा, जिससे उस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी लाभ मिलेगा। ईश्वरलाल मीना, रामसहाय मीना, मोहरपाल मीना, रामूलाल ठेकेदार, कमलेश जैन एवं जीतू मीना आदि मौजूद रहे।

सवांसा में बनेगा 132 जीएसएस
उद्योग मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में विद्युत तंत्र को और अधिक मजबूत किया जाएगा, इसके अलावा सवांसा में 132 केवी का नया जीएसएस भी बनाया जाएगा।डिगो, अमराबाद, नयावास, डूंगरपुर, सूरतपुरा, लाडपुरा, महारिया और श्रीराममपुरा गांव में नए 33 केवी विद्युत सब स्टेशन बनाए जाएंगे। जयपुर डिस्कॉएम के सीएमडी को ग्रुप कनेक्शन योजना को दोबारा शुरू किए जाने निर्देश भी दिए।


बकायादारों के कनेक्शन काटने के निर्देश
गीजगढ़. कस्बे के बिजली निगम के सहायक अभियंता कार्यालय में शनिवार को बांदीकुई अधिशासी अभियंता तेजसिंह भोज की अध्यक्षता में बैठक हुई। भोज ने बिजली के बकाया बिलों की समीक्षा कर फीडर इंचार्जों को निर्देश दिए कि जिन बिजली उपभोक्ताओं, सरकारी संस्थाओं, घरेलू, अघरेलू, हॉस्टल, दुकान सहित अन्य लोगों पर बिल की बकाया राशि 5हजार से अधिक है, उनके कनेक्शन काटकर कार्रवाई करें। सहायक अभियंता एमके वर्मा, गीजगढ़ कनिष्ठ अभियंता शिवकुमार गोयल, बहरावण्डा कनिष्ठ अभियंता मुखराम मीणा, राजस्व अधिकारी मुकेश गुर्जर सहित फीडर इंचार्ज मौजूद थे।