15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Corona कोरोना का डर: पैदल ही जयपुर गुजरात से लौट रहे उत्तरप्रदेश व बिहार के लोग

सोशल डिस्टेंस के निर्देशों की नहीं हो रही है पालना, संक्रमण का बढ़ रहा खतरा

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Mar 29, 2020

Corona कोरोना का डर: पैदल ही जयपुर गुजरात से लौट रहे उत्तरप्रदेश व बिहार के लोग

Corona कोरोना का डर: पैदल ही जयपुर गुजरात से लौट रहे उत्तरप्रदेश व बिहार के लोग

दौसा. Fear of Corona: People of Uttar Pradesh and Bihar returning from Jaipur Gujarat on foot भले ही उत्तर प्रदेश, बिहार व मध्यप्रदेश के कई जिलों के लोग लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार होने के बाद वे जयपुर, गुजरात की ओर से अपनी जन्मभूमि की ओर लौट रहे हैं। उनकी परेशानी भी जायज है, लेकिन कहीं वे इसका असर दौसा में न छोड़ जाएं। उनकी सेवा में प्रशासन रोडवेज बसों का इंतजाम कर रहा है, पुलिस मित्र निजी बसों से उनको दौसा की सीमा तक मुफ्त में छोड़ रहे हैं और दानवीर उनको भूख से बचाने के लिए जगह -जगह खाना खिला रहे हैं।

इन सबके बीच उनके सोशल डिस्टेंस (एक-दूसरे से दूरी) का कतई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। चिकित्सा विभाग दावा कर रहा है कोरोना वायरस मात्र अंगुली के स्पर्श से ही एक-दूसरे के शरीर में प्रवेश कर जाता है। यहां वे मजदूर बसों में चढ़ते वक्त पायदान, बसों की नीचे की छत एवं कुर्सियों को हाथों से ही पकड़ रहे हैं। वहीं खाना खिलाने वाले लोगों के कार्यकर्ता भी उनको हाथों से ही भोजन की प्लेट, चाय व पानी परोस रहे हंै। भगवान न करें कि कोई बाहरी व्यक्ति संक्रमण से ग्रसित हुआ तो दौसा को भी खतरा हो सकता है। इसलिए प्रशासन एवं दानदाताओं को उनकी मदद करने के लिए सोशल डिस्टेंस व सैनिटाइज करने का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

जनता भी बेपरवाह
जयपुर से उत्तर प्रदेश, बिहार व मध्यप्रदेश की ओर जा रहे लोगों को अपने बचाव के लिए कम से कम एक दूसरे से दूरी बना कर चलना चाहिए, लेकिन वे लोग इन नियमों की कोई पालना नहीं कर रहे हैं। ये लोग कहींं- कहीं तो पैदल चलने पर फीट-दो फीट का एक दूसरे से फासला रख रहे हैं और यदि कोई वाहन आता दिखता है और वह रोक देता है तो एक-दूसरे के चिपक कर ही खड़े हो जाते हैं। ऐसे में वे लोग अपने घर पहुंचने में सब नियमों को तोडऩे के लिए तैयार है। हाईवे पर लोडिंग वाहन जैसे पिकअप, ट्रक व टे्रलरों में लोग ऊपर नीचे भर कर जा रहे हैं।

प्रशासन ने मूंद रखी हैं आंखें
दौसा जिले की करीब 80 किलोमीटर की सीमा में जयपुर से उत्तर प्रदेश, बिहार व मध्य प्रदेश की ओर पैदल जाने वाले लोगों की कतार लगी हुई है, लेकिन इन मजदूरों को प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी देखकर जा रहे हैं, लेकिन कोई इनको समझाने का प्रयास नहीं कर रहा है।