
.लालसोट के डिगो गांव में ब्याई माता के मेले पर आयोजित कुश्ती दंगल में उमड़ी भीड़।
दौसा. लालसोट के डिगो गांव में पहाड़ों के बीच ब्याई माता मंदिर पर मेले में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने परिवार समेत माता के दर्शन कर मनोतियां मांगी। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। लांगूरिया गीतों पर महिला पुरुषों ने जमकर थिरकते हुए माता को रिझाया। दर्जनों की संख्या में अस्थाई दुकानें भी लगी, जिन पर ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी भी की। विभिन्न संगठनों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए ठंडा पानी एवं शर्बत का भी मनुहार की गई।
मेले के अवसर पर ग्राम पंचायत के तत्वावधान में कुश्ती दंगल, घुड़ दौड़, ऊंट दौड़ नाल उठाने की प्रतियोगिताओं और रसियां व कन्हैया दंगल का भी आयोजन किया गया। कुश्ती दंगल व नाल उठाने की प्रतियोगिताओं को देखने के लिए हजारों ग्रामीणों की भीड़ घंटों तक जमी रही। तीन हजार एक सौ रुपए की अंतिम कुश्ती राजेश रईता ने जीत दर्ज कर दंगल केसरी बने। इसके अलावा करीब एक ङ्क्षक्वटल वजनी नाल को उठाने के लिए एक दर्जन पहलवानों के बीच जोर आजमाइश हुई। जिसमें पप्पू धौण, रामोतार फौजी, नरेन्द्र खटाणा, विश्राम, विजय, गब्बरङ्क्षसह, भरतलाल, नाहरङ्क्षसह, बिट्टू, लालाराम, रामराज एवं मानङ्क्षसह सफल रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। घुड़ दौड़ प्रतियोगिता में बाबूलाल धौण, हरकेश नेहड़ी व अशोक कोटखावदा विजेता रहे। सरपंच मंजू कंवर, सरपंच प्रतिनिधि वीरेन्द्र ङ्क्षसह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि बच्चनङ्क्षसह, कमल गुर्जर, सुवालाल गुर्र्जर, चंदन गुर्र्जर, राजाराम पटेल, विश्राम पटेल, कांजी गुर्जर आदि मौजूद रहे।
Published on:
02 Apr 2024 02:21 pm

बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
