कमेटी कर रही है जांच
नि:शुल्क साइकिलों के वितरण के लिए राज्य स्तरीय क्रय कमेटी सैम्पल की गुणवत्ता का निर्धारण कर साइकिल फाइनल करती है। सभी जिलों को एक साइकिल देकर उसी तरह का माल कंपनी से लेने के आदेश दिए गए हैं। जिला स्तर पर प्रत्येक नोडल पर साइकिलों की गुणवत्ता की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी निरीक्षण कर साइकिल वितरण को हरी झंडी देती है। दौसा जिले में अभी साइकिलों की जांच चल रही है। कमेटी में डीईओ, एडीईओ, लेखाधिकारी, नोडल प्रधानाचार्य व सरकारी मेकेनिकल ट्रेड का अधिकारी शामिल होता है।