दौसा. श्रीसंत सुंदरदास राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्रसंघ के तत्वावधान में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बीए भाग प्रथम की छात्रा सना खान को मिस फ्रेशर चुना गया। छात्रसंघ परामर्शदाता मंडल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रथम वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम राउंड में रैंप वॉक, द्वितीय राउंड में टैलेंट शो एवं तृतीय राउंड में ब्यूटी विद ब्रेन के माध्यम से विजेता का चयन निर्णायकों ने किया।
पूर्व मिस फ्रेशर मुस्कान खान ने सना खान को ताज पहनाया। इस अवसर पर प्रियंवदा प्रथम व निशा खान द्वितीय रनर अप रही। प्राचार्य डॉ. कमलेश गुप्ता ने विजेता को बधाई दी। मंच संचालन अंकुश मीणा एवं रचना गर्ग ने किया। निर्णायक डॉ. पुष्पा बुटोलिया, डॉ रश्मि कुंद्रा एवं प्रतिभा मीणा रही। कार्यक्रम से पूर्व सरस्वती वंदना की गई। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष यतिका शर्मा, महासचिव ममता सैनी, निवर्तमान संयुक्त सचिव पायल शर्मा आदि मौजूद रही।