7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कचरे का उठाव नहीं कर सडकों पर जलाया, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन    

less than 1 minute read
Google source verification
कचरे का उठाव नहीं कर सडकों पर जलाया, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

लवाण में प्रदर्शन करते ग्रामीण।

दौसा. लवाण कस्बे में सफाई व्यवस्था नहीं होने व कचरे का उठाव नहीं सडक़ पर जलाने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सफाई करवाने वाले संवदेक के द्वारा दूरभाष पर अभद्रता से बोलने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने बताया कि नगरपालिका ने मुख्य कस्बे में दो संवेदकों को सफाई करने का आदेश दे रखा है। संवेदक के कर्मचारी कस्बे में गिनी चुनी जगह पर ही सफाई करके इतिश्री कर देते हैं। करीब एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारी लगा रखे हैं, लेकिन कस्बे में कई मोहल्ले तो ऐसे हैं जहां बीस दिन से एक बार भी सफाई नहीं हुई है। मठ महादेव मन्दिर के समीप सफाई कराई जा रही है, लेकिन कचरे को नहीं उठा बीच सड़क पर जला रहे हैं। धुआं निकलने से आवागमन भी बाधित हो रहा है। हाल ही में हुआ पेचवर्क कार्य भी खानापूर्ति का हो रहा है। सही तरीके से पेचवर्क नहीं हो रहा है। कई जगह नालों से अभी कचरा ही नही उठा है। ग्रामीणों ने कस्बे में नियमित सफाई कराने की मांग की है।