23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

राज्यपाल कलराज मिश्र पहुंचे आस्थाधाम बालाजी, की खुशहाली की कामना

मेहंदीपुरबालाजी दरबार में मत्था टेका, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महन्त डॉ नरेशपुरी ने किया स्वागत

Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Sep 17, 2023

मेहंदीपुर बालाजी (दौसा). राज्यपाल कलराज मिश्र रविवार शाम चार बजे आस्थाधाम पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर पहुंच बालाजी महाराज के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। राज्यपाल रविवार को भरतपुर जिले के खानुआ में विद्यालय भवन का लोकार्पण करने के बाद वापिस लौटते समय आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे। बालाजी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महन्त डॉ नरेशपुरी ने राज्यपाल कलराज मिश्र का स्वागत कर सोने के चोले का टीका लगाया।

पत्रकार वार्ता में राज्यपाल मिश्र ने कहा कि पूरे देश में सुख शान्ति तथा खुशहाली के लिए बालाजी महाराज से प्रार्थना की है। आतंकवादियों, नक्सलवादियों का विनाश हो तथा भारत देश समृद्धशाली बनें। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं को सराहा। इस दौरान पुलिस -प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि राज्यपाल कलराज मिश्र इसके पहले भी दो बार बालाजी दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।