10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा से मुरारी, लालसोट से परसादी, सिकराय से ममता व बांदीकुई से जीआर खटाणा को टिकट

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
dausa congress

दौसा से मुरारी, लालसोट से परसादी, सिकराय से ममता व बांदीकुई से जीआर खटाणा को टिकट

दौसा. आखिरकार कांग्रेस ने देर रात टिकटों की सूची जारी कर दी। इसमें दौसा से मुरारीलाल मीना, लालसोट से परसादीलाल मीना, बांदीकुई से जीआर खटाणा व सिकराय से ममता भूपेश को फिर से मौका दिया है। ये सभी पहले चुनाव हार चुके हैं। टिकट की घोषणा होते ही समर्थकों ने जश्न मनाया। मुरारीलाल मीना के आवास पर जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। वहीं ममता समर्थकों ने भी पटाखे चलाकर खुशी मनाई। इसी तरह लालसोट व बांदीकुई में भी पटाखे चले।


लालसोट से परसादीलाल मीना आठवीं बार विधायक का चुनाव लड़ेंगे। पांच बार वे जीत चुके हैं तथा दो बार हार मिली है। चार बार कांग्रेस से व एक बार निर्दलीय चुनाव जीते हैं। ममता भूपेश सिकराय से लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। पहली बार हार गई थी।


वहीं मुरारीलाल मीना का दौसा सीट से तीसरा चुनाव है। 2008 में बसपा के टिकट पर वे दौसा से जीते थे। बाद में कांग्रेस में शामिल होकर राज्यमंत्री बने थे। 2013 में उन्हें भाजपा के शंकरलाल शर्मा से हार का सामना करना पड़ा था। मुरारीलाल 2003 में बांदीकुई से बसपा क टिकट पर जीत चुके हैं।


इसी तरह जीआर खटाणा 2008 में बांदीकुई से चुनाव लड़कर हार चुके हैं। उनकी पत्नी गीता खटाणा वर्तमान में दौसा जिला प्रमुख हैं।

बड़ी खबरें

View All

दौसा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग