4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमान मंदिर के दान पात्र से नकदी पार

पूर्व में भी इस मन्दिर में दो बार चोरी हो चुकी है

2 min read
Google source verification
chori in temple

हनुमान मंदिर के दान पात्र से नकदी पार

बसवा. कस्बे के पास रामपुरा रोड पर हनुमान मंदिर चोर दिनदहाड़े दान पात्र का ताला तोड़कर नकदी पार कर ले गए। पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि मन्दिर में मूर्ति के पास रखे दान पात्र का ताला तोड़कर चोर दो हजार रुपए की नकदी ले गए। शाम को जब वह आरती करने मन्दिर पहुंचा तो दान पात्र का ताला टूटा हुआ तथा राशि गायब मिली। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस मन्दिर में दो बार चोरी हो चुकी है, लेकिन आज तक पता नहीं चला।

बैंक में चोरी का प्रयास, सायरन की आवाज सुनकर भाग छूटा चोर


मंडावर ञ्च पत्रिका. यहां बैंक ऑफ बड़ौदा में सोमवार रात बड़ी वारदात टल गई। हुआ यूं कि चोर ने बैंक का जंगला काटकर अन्दर प्रवेश किया। जहां उसने बैंक के अन्दर घुसकर फाइल खंगाली। काफी देर तक तलाशने के बाद चोर पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर भाग छूटा। इसकी जानकारी बैंक प्रबंधन को मंगलवार सुबह बैंक खुलने पर लगी। शाखा प्रबंधक सुमरथलाल मीना ने उच्चाधिकारियों को देकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच की।


जांच अधिकारी ने बताया कि बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी। घटना के बाद मंडावर पहुंचे बैंक के उच्चाधिकारियों ने किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई है।

गृहक्लेश से तंग आकर दी जान


महुवा ञ्च पत्रिका. भोपर तप्पा निवासी एक युवक ने गृह क्लेश के चलते गांव के समीप खेत में पेड़ के फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महुवा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।


थाना प्रभारी अमित चौधरी ने बताया कि मृतक विष्णु सिंह पुत्र शिवराम सैनी की पत्नी से पिछले दिनों से अनबन चल रही थी। इसके चलते पत्नी अपने पीहर रहकर पति के खिलाफ प्रताडि़त करने का मामला भुसावर थाने में दर्ज करा दिया था। परिजनों ने कई बार युवक व पत्नी से समझाइश की। अब युवक विष्णु ने पेड़ के फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।