फिर भी सावधान रहना होगा-डॉ. आरडी
जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड के प्रभारी एवं फिजिशियन डॉ. आरडी मीना ने बताया कि नांगलराजावतान इलाके के बैजवाड़ी गांव से एक युवक उनके पास इलाज कराने आया। युवक ने बताया कि वह मात्र तीन दिन से बुखार, बदनदर्द आदि से पीडि़त है। उसका एचआरसीटी कराई तो उसका लेवल 16 आ गया, यानि उसके लैंस(फैंफड़ों) की स्थिति खराब है। उन्होंने बताया कि उसकी आरटीपीसीआर की जांच भी कराई है, लेकिन अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि भले मरीज पॉजिटिव नहीं आए, लेकिन स्थिति खतरनाक है।