
लालसोट. शहर के बावला पाड़ा स्थित एक सूने में अज्ञात चोरों ने सोमवार रात्रि को सेंघ लगा कर लाखों रुपए के जेवरात व नकदी पार कर लिए। चोरी की यह घटना बावला पाड़ा में रहने वाली वृद्धा गीता किन्नर के आवाास पर हुई है।
जानकारी के अनुसार वृद्धा गीता किन्नर अपने आवास पर मौजूद नहीं थी, वह भरतपुर गई हुई थी। चोरों ने मौका पा कर मकान की दीवार तोड़ कर वहां कमरों के ताले तोड़ कर कमरों में रखी अलमारी व बक्सों के भी तोड़ कर घटना को अंजाम दिया।
मामले की जानकारी मंगलवार सुबह उस वक्त लगी जब पड़ोसियों ने मकान की दीवार को टूटे हुए देखा और कमरों के दरवाजे खुले हुए देखे। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने कमरों के अंदर जा कर देखा तो वहां सभी बक्सों व अलमारी खुली दिखाई दी। सारा सामान भी बिखरा हुआ पड़ा मिला। लालसोट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
मंगलवार दोपहर को पीडि़ता गीता किन्नर भी लालसोट पहुंची। लालसोट पुुलिस को रिपोर्ट देते हुए पीडि़ता ने बताया है कि चोरों ने मकान में सेंघ लगा कर अलमारी व बक्सोंं में रखी तीन किलो चांदी की सिल्ली, दस सोने के छल्ले, दस जोड़ी चांदी की पायजेब, चांदी के 50 सिक्के, एक तोला सोने के कुंडल, दो तोला सोने की चेन, सोने की चार चूड़ी, तीन लाख रुपए की नकदी व बीस हजार रुपए की चिल्लर चुरा ले गए।
सिसक पड़ी वृद्धा
घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार दोपहर लालसोट पहुंची वृद्धा गीता किन्नर ने जब कमरों मेें मौजूद सभी अलमारी व बक्सों से सारे जेवरात व नकदी गायब देखे तो वह सिसक पड़ी। दुखी गीता ने बताया कि उसके पूरे जीवन की जमा पूंजी चली गई है, अब आगे बुढ़ापे में कैसे जीवन यापन होगा। वहीं घटना में अज्ञात चोरों द्वारा उन्ही बक्सों के ताले तोड़े गए जिनमें नकदी व जेवरात रखे थे, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि चोरों नेे घटना से पूर्व घर के अंदर तक जा कर रैकी की है।
गश्त पर खड़े हुए सवाल
लालसोट शहर में पांच दिनों के अंदर ही हुई चोरी की दो वारदातों ने एक बार दोबारा पुलिस की गश्त पर सवाल खड़ा कर दिया है। गौरतलब है कि गत 18 जनवरी की रात्रि को भी खटवा रोड़ पर एक परचूनी की दुकान से अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर उखाड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था, उसके चार दिन बाद ही चोरी की यह दूसरी घटना हो गई है। (नि.प्र.)
Published on:
23 Jan 2018 08:43 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
