8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति मजदूरी पर गया, पत्नी ने की आत्महत्या

गुर्जर बैराड़ा गांव का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 24 Feb 2021, 8:05 AM IST

 पति मजदूरी पर गया, पत्नी ने की आत्महत्या

पति मजदूरी पर गया, पत्नी ने की आत्महत्या

दौसा . सिकंदरा थाना इलाके के गुर्जर बैराड़ा गांव में विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना का बारीकी से जायजा लिया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
सहायक उप निरीक्षक भरत सिंह ने बताया कि कांता (22) पत्नी समयसिंह गुर्जर की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतका के एक वर्ष की पुत्री भी है। मंगलवार को मृतका का पति सुबह मजदूरी करने चला गया। दोपहर को महिला ने आत्महत्या कर ली। परिजनों को पता चलने पर इसकी सूचना सिकंदरा थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को नीचे उतार दिया। पुलिस ने मौके का बारीकी से जायजा लेकर परिजनों के बयान लिए। पुलिस की सूचना पर मृतका के पीहर पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में पीहर पक्ष की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस मामले में मृतक महिला के पिता हरि सिंह गुर्जर निवासी भगोरा ने अपने बेटी द्वारा ही आत्महत्या करने का मामला दर्ज कराया है।

दरी मजदूर की मौत
दौसा . लवाण कस्बे में मंगलवार सुबह दरी बनाने का काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय के मोर्चरी मे रखवा के परिजनों के सूचना दी। थाने के हैडकांस्टेबल मुकेश शर्मा ने बताया कि यूपी निवासी बाबूलाल दरी बनाने का काम करता था। वह अधिकांश समय बीमार रहता था।


ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
दौसा . मेंहदीपुर बालाजी थाने के पास टै्रक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक जना गम्भीर घायल हो गया। एएसआई योगेश व्यास ने बताया कि एक बाइक सवार बालाजी कस्बे से बालाजी मोड़ की तरफ जा रहा था। तभी मीना सीमला की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार जितेंद्र सिंह राजपूत निवासी मेहंदीपुर थाना टोडाभिम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दौसा रैफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
दौसा . बलात्कार के एक मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गत 23 जनवरी को पीडि़ता ने मामला दर्ज कराया था कि आरोपी ने छत पर नहाते समय फोटो खींच ली थी। फोटो वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी श्योनारायण बैरवा निवासी अयोध्या नगर को जोशी कॉलोनी से गिरफ्तार किया।