
जमीनों की नीलामी नहीं रोकी तो किसान करेंगे आंदोलन
दौसा. भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर किसानों की जमीन की नीलामी प्रक्रिया रुकवाने सहित दस सूत्री मांग की है। इससे पूर्व सोमनाथ मंदिर में हुई बैठक में जिला मंत्री धर्मराज काकरिया ने बताया कि सरकार ने किसानों के कर्ज को माफ करने की घोषणा की थी। ढाई साल के अंतराल के बाद भी सरकार ने कर्ज माफी नहीं की, बल्कि प्रशासन द्वारा किसानों की जमीन के नीलामी के आदेश निकाले जा रहे हैं। इस समय खेतों में फसल खड़ी है। ऐसे में इस तरह की कार्रवाई निंदनीय है।
If the auction of lands is not stopped, then farmers will agitate
ज्ञापन में संपूर्ण कर्ज माफी व नीलामी आदेश निरस्त करने, बिजली के बिलों में स्थाई शुल्क के नाम पर वृद्धि बंद करने, सिंगल फेस कृषि कनेक्शन, ब्याज मुक्त सहकारी ऋण डिफाल्टर किसानों को भी देने, पूर्वी राजस्थान वृहद सिंचाई योजना को शुरू कराने सहित अन्य मांग की। जिला मंत्री ने बताया कि कहा कि 7 सितम्बर तक सरकार ने नीलामी आदेशों को निरस्त कर किसानों को राहत प्रदान नहीं की तो 8 सितम्बर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में जिला प्रभारी रमेश भड़ाना, जिला उपाध्यक्ष तेजराम मीणा, महाराज सिंह गुर्जर, जिला कोषाध्यक्ष रामजीलाल, कमलेश, ज्ञानचंद शर्मा, रमेश गुर्जर आदि मौजूद रहे।
If the auction of lands is not stopped, then farmers will agitate
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए खाते
दौसा. भारतीय डाक विभाग की ओर से भारत सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सहायक डाक अधीक्षक दौसा गौरव कुमार जोशी ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरित इस योजना के तहत जन्म से 10 वर्ष की आयु की ब'िचयों का डाकघर में खाता खोला जा रहा है। कर्मचारी घर-घर जाकर खाते खोल रहे हैं तथा शिविर भी लगाए जा रहे हैं।
डाक विभाग के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव राजेंद्र कुमार विजय ने कहा कि खाते को खुलवाने के लिए माता या पिता किसी एक के आधार कार्ड की फोटो कॉपी, एक केवाईसी फार्म व 250 रुपए देने होते हैं। एक बार खाता खोलने के बाद भारत के किसी भी डाकघर में लेनदेन किया जा सकता है।
If the auction of lands is not stopped, then farmers will agitate
Published on:
24 Aug 2021 08:51 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
