रामगढ़ पचवारा(दौसा). रामगढ़ पचवारा कस्बे में प्रदेश के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने करीब 15 लाख की राजकीय आयुर्वेद औषधालय के नवीन भवन का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि आज भी जीवन में आयुर्वेद व योग का बड़ा महत्व है। कोरोना काल में भी आयुर्वेद पद्धति बड़ी कारगर रही है और सरकार भी आयुर्वेद के प्रचार प्रसार की ओर बड़ा ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि नीम गिलोय, अश्वगंधा और तुलसी जैसी जड़ी बूटिया आज भी पूरी तरह उपयोगी है और आगामी समय में सरकार द्वारा प्रत्येक परिवार को जड़ी बूटियों आठ- आठ पौधे वितरण करने जा रही है।
इस मौके पर मंत्री ने औषधालय भवन में धीरज फाण्उडेशन द्वारा लगाई गई भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा व वॉटर कूलर का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर उद्योग मंत्री ने आयुर्वेद औषधालय में सहयोग करने वाले भामाशाह धीरज शर्मा फाउंडेशन, लल्लूप्रसाद निरायणवाल, मोहन लाल सोनी, सूरज कटारा, विनोद मीना,ग्यारसी देवी, सरंपच विष्णु कुमार शर्मा, राकेश हल्कारा आदि को सम्मानित किया।
औषधालय प्रभारी डॉ. मस्तराम महंत व ग्रामीणों ने स्वागत किया। आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक सुधाकर शर्मा, उप निदेशक रामसहाय शर्मा, डॉ. कमलकांत शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश चतुर्वेदी, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश मिश्र, रामगढ़ पचवारा सरपंच घनश्याम खटीक, आयुर्वेद नर्सेज संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज शर्मा, नोडल अधिकारी सुरेश कुमार शर्मा, डॉ. मनीष मीना, डॉ. सतीश मीना, अजय शर्मा चक्की वाले, पिंकी कामदार, सोनू तिवाड़ी, पवन द्विवेदी, पार्षद चिराग जोशी, महेश सोनी, पूर्व उप प्रधान किशनलाल मीना समेत कई जने भी मौजूद रहे।