
दौसा के निजी अस्पताल के कार्मिकों सहित 14 जनों की जांच
नांगल राजावतान. उपखण्ड की ग्राम पंचायत मलवास के गांव टोडरवास में रविवार को एक 55 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन सहित चिकित्सा विभाग में हडकम्प मंच गया। महिला को चिकित्सा टीम ने मौके पर पहुंचकर जिला चिकित्सालय में भिजवाया। सम्पर्क में आने वाले 14 लोगों के सैम्पल लेकर उनको क्वारंटीन सेंटर भेजा गया।
Investigation of 14 people including private hospital of Dausa
ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीताराम मीना ने बताया कि महिला पेट का ऑपरेशन करवाने के लिए 13 जून को दौसा में एक निजी अस्पताल में गई थी। ऑपरेशन करने से पहले लालसोट रोड स्थित निजी अस्पताल दौसा में ही जयपुर के एक निजी अस्पताल की टीम ने महिला का कोरोना का सैम्पल लिया। रविवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। मरीज के सम्पर्क में आने वाले परिजनों सहित गांव के 11 जने तथा दौसा के निजी अस्पताल की एक महिला चिकित्सक व दो कर्मियों की सूची तैयार की गई। पुलिस बल ने क्षेत्र को सील कर दिया।
पॉजिटिव के सम्पर्क में आए 82 जनों के लिए सैम्पल
महुवा. उपखंड क्षेत्र में एक ही दिन में पांच कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने पर चिकित्सा विभाग व प्रशासन में हडक़म्प मच गया है। विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए 8 2 जनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए हैं। मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश बैरवा ने बताया कि शनिवार को क्षेत्र के हडिया, बालाहेड़ी, पावटा, महुवव कस्बे सहित समलेटी में पांच कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे। उन्होंने बताया कि हडियां का मरीज भरतपुर से आया था, जो बैंक में कर्मचारी है। बालाहेड़ी की महिला दिल्ली से ,पावटा का मरीज दिल्ली से, समलेटी का दिल्ली से तथा कस्बे महुवा कस्बे में पाया गया संक्रमित मरीज होम क्वारंटीन किया हुआ था । उसके पिता पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे । उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए 8 2 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए गए हैं।
सम्पर्क में आने वालों को किया क्वारंटीन
मंडावर. तहसील क्षेत्र के गांव जैतपुर में मिले कोरोना पोजेटिव मरीज के परिवार व उसके संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग कर क्वारंटीन किया गया। जानकारी के अनुसार अलवर के एक निजी अस्पताल में कार्य करने वाले एक जने की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद उसे अलवर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया था। वहीं रविवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने चिकित्सा प्रभारी नरसीराम मीणा के नेतृत्व में टीम ने 9 लोगों को महुवा के राजकीय अस्पताल में जांच कर उनके कोरोना लक्षण नहीं मिलने पर घर भेज दिया। वही संक्रमित के सम्पर्क में आए 6 लोग बावड़ीखेड़ा व अलीपुर गांव के भी प्रभावित है। जिन्हे भी होम क्वारंटीन कर दिया है।
Investigation of 14 people including private hospital of Dausa
Published on:
14 Jun 2020 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
