
Jewelry and cash from the gold house
बांदीकुई. शहर के जागीर बांदीकुई स्थित झील की ढाणी में मंगलवार रात सूने मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी एवं जेवरात पार कर ले गए। घटना का पता परिजनों को सुबह मकान पर पहुंचने पर ताला टूटा एवं सामान बिखरा मिलने पर लगा। थाना पुलिस ने मय जाप्ते मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार पीडि़त पं. बन्नाराम शास्त्री गत 27 मार्च 2017 से नवरात्र अनुष्ठान के लिए अहमदाबाद गए थे। उनकी पत्नी अनुराधा शर्मा मंगलवार को दुर्गाष्टमी पर ताला लगाकर पीहर चली गई।
चोरों ने रात को सूना मकान देख मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जहां रसोईघर व दो अन्य कमरों के ताले तोड़ दिए। अंदर से दरवाजा बंद कर आलमारियों व बैड में रखा सारा सामान बिखेर दिया।
चोर सोने का हार, सोने के कानों के दो टॉप्स, एक जोड़ी पायजेब, चिटकी, 40 हजार रुपए नकदी, कपड़े, साडिय़ां, गैस व बैंक पास बुक, आधार कार्ड, राशनकार्ड सहित अन्य सामान पार कर ले गए। चोरों ने करीब एक से डेढ़ घण्टे तक कमरे में सामान खंगाला व रसोई में प्रत्येक बर्तन को हटाकर देखा।
चोरी की घटना को लेकर कॉलोनी के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस के समक्ष घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सूने मकानों में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है,लेकिन अभी तक एक भी घटना का खुलासा नहीं होने से थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
