
किरोड़ी मीणा का पशुओं और ग्रामीणों के साथ जयपुर कूच
दौसा. यहां बुधवार को समीप के बालाहेड़ी मोड़ से राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में हजारों किसानों ने पशुओं के साथ जयपुर कूच किया। महुवा उपखण्ड की 3 ग्राम पंचायतों को नवगठित पंचायत समिति बेजूपाड़ा में जोडऩे के विरोध में किसानों ने कूच किया।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत गगवाना, बालाहेड़ी और टूडियाना को राज्य सरकार ने बजट सत्र में नवगठित पंचायत समिति बैजूपाड़ा में जोड़ा था। जिसका इन पंचायतों के लोग विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें बैजूपाड़ा पंचायत समिति से हटाकर वापस महुवा पंचायत समिति में जोड़ा जाए। ग्रामीण अब से पहले पंचायत राज चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं।तीनों ग्राम पंचायतों के लोग सरपंच और पंचायत समिति, जिला परिषद के चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। इस मांग को लेकर सांसद डॉ. किरोड़ी लाल के नेतृत्व में तीन ग्राम पंचायत के हजारों लोग ने पशुओं के साथ जयपुर कूच किया। इस दौरान लोगों ने आगे आगे पशुओं को लिया और फिर भीड़ के साथ नेशनल हाइवे पर कूच किया तो यातयात पूरी तरह प्रभावित हो गया। पुलिस बल ने यातायात व्यवस्था को संभाला।
Kirori Meena traveled to Jaipur with animals and villagers
गगवाना मोड़ पर जुटे ग्रामीण राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने जयपुर कूच के लिए हरी झंडी दिखाई, वहां हजारों की तादाद में ये ग्रामीण गगवाना मोड़ पर एकत्रित हुए थे। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक उन्हें वापस महुवा पंचायत समिति में नहीं जोड़ दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान पूर्व प्रधान राजेन्द्र मीना, बंटी गुर्जर पावटा, युवा गुर्जर महा सभा के तहसील अध्यक्ष रामोतार टूडीयाना, गगवाना सरपंच अशोक मीणा, टूडीयाना सरपंच माधो सिंह गुर्जर, पूर्व जिला परिषद सदस्य गुलाब मीना, भीमसिंह नादना, महाराजसिंह गुर्जर, कल्याण सिंह, बदरी कसेरा, विजय अग्रवाल, पुनीत ताम्बी, गंगाराम माली, काडुराम मीना वीरपुर सहित हजारों लोग मौजूद थे।
चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात
जयपुर कूच कार्यक्रम को लेकर नेशनल हाईवे 21 बालाहेड़ी मोड़ से मेहंदीपुर बालाजी तक एहतियात के तौर पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। अतिरिक्त जिला कलक्टर रामखिलाड़ी मीना, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार मीणा, महुवा डीएसपी हवा सिंह, मानपुर डीएसपी संतराम मीना, लालसोट सीओ शंकर लाल मीणा ने मोर्चा संभाल रखा था। समाचार लिखे जाने तक कुछ लंगड़ा बालाजी पहुंच गया था। प्रशासनिक अधिकारी राज्यसभा सांसद की समझाइश के प्रयास करते रहे।
कलक्टर भेजेंगे सरकार को पत्र
दौसा. कूच के दौरान प्रशासन के बुलावे पर डॉ. किरोड़ीलाल मीना के साथ प्रतिनिधिमंडल बुधवार शाम जिला कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां जिला कलक्टर पीयुष समारिया व एसपी अनिल कुमार बेनिवाल सहित अन्य अधिकारियों से मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान सहमति बनी कि ग्राम पंचायतों को वापस महुवा में जोडऩे सहित अन्य मांगों को लेकर जिला कलक्टर की ओर से सरकार को पत्र भेजा जाएगा। इसके बाद सांसद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। इस पर कूच स्थगित कर दिया गया। पत्रकारों से बातचीत में किरोड़ी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश भ्रष्टाचार चरम पर है। पूरे कुएं में भांग है तथा खाद भी ब्लैक में मिल रही है।
Kirori Meena traveled to Jaipur with animals and villagers
Published on:
24 Nov 2021 08:30 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
