8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेयजल लाइन तोड़ने पर महिलाओं ने जताया रोष

शहर के तहसील रोड क्षेत्र का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 23 Nov 2021, 8:56 PM IST

पेयजल लाइन तोड़ने पर महिलाओं ने जताया रोष

पेयजल लाइन तोड़ने पर महिलाओं ने जताया रोष

लालसोट. शहर के तहसील रोड क्षेत्र में जलदाय विभाग द्वारा पेयजल की पुरानी पाइप लाइन को तोडऩे पर क्षेत्र महिलाएं भड़क उठी और मौके पर जमा होकर रोष प्रकट किया। जानकारी के अनुसार तहसील रोड से काजी पाड़ा और तंबाकूपाड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर जलदाय विभाग के संवेदक द्वारा नई पाइप लाइन डालने का कार्य पिछले दिनों किया गया था। यहां मंगलवार दोपहर संवेदक के मजदूरों ने नई पाइप लाइन को चालू करने से पूर्व ही पुरानी लाइन को तोड़ दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर महिलाएं जा पहुंची। इस दौरान विमला जंगम, मांगी साहू, दिया साहू, रेवड़ी मिरोठा, सुरेश साहू, मीरा साहू, सुनीता साहू, पनम खांन, निसार खांन, अमीना बानो का कहना था कि नई पाइप लाइन को चालू करने से पूर्व ही पुरानी लाइन को तोडऩा पूरी तरह गलत है, अभी तो कई परिवारों ने नई लाइन से कनेक्शन भी नहीं लिए है। ऐसे में परिवारों के समक्ष पेयजल संकट खड़ा हो जाएगा। महिलाओं का कहना था कि पुरानी लाइन को दोबारा दुरुस्त करने और नई लाइन में पेयजल की आपूर्ति शुरू की जाए।


वहीं जलदाय विभाग के सहायक अभियंता अंकित जैन ने बताया कि मंगलवार को संवदेक के कार्मिक नई लाइन में पेयजल की आपूर्ति शुरू करने के लिए लाइन जोडऩे के लिए गए थे। क्षेत्र की महिलाएं अब नई के साथ पुरानी लाइन से भी पानी की आपूर्ति करने की मांग कर रही हैं, जो संभव नहीं है। (नि.प्र.)

पंचों ने दी शिविर के बहिष्कार की चेतावनी


लालसोट. रामगढ़ पचवारा क्षेत्र की सोनड़ ग्राम पंचायत के उप सरपंच व वार्ड पंचों ने विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर 4 दिसंबर को प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविर का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में उपसरपंच महिपतसिंह, वार्ड पंच रामकिशोर, बच्चू देवी, रुमाली देवी, मुकेश कुमार, राजूलाल मीणा, राकेश कुमार समेत अन्य ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में आज तक कोई कार्य नहीं हुआ है। इससे सभी वार्ड पंच एवं ग्रामीण नाराज हैं। बैठक में भी कोरी औपचारिकता ही पूरी की जाती है और सरपंच द्वारा भी कोई सुनवाई नहीं की जाती है। (नि.प्र.)