
दौसा कलक्ट्रेट में शहीद स्मारक का शिलान्यास
दौसा. प्रदेश सरकार की पहल पर बजट घोषणा में प्रत्येक जिले में स्वीकृत शहीद स्थल निर्माण की क्रियान्विति के तहत कलक्ट्रेट परिसर में रविवार सुबह शहीद स्मारक का शिलान्यास विधायक मुरारीलाल मीना ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देवानन्द गुर्जर, जिलाध्यक्ष विजेन्द्र बासड़ा, पुलिस अधीक्षक अनिल बेनिवाल, एडीएम आरके मीना, नगर परिषद सभापति ममता चौधरी सहित कई पार्षद व पूर्व सैनिक शामिल हुए।
Laying of foundation stone of Martyrs Memorial at Dausa Collectorate
समारोह में विधायक मुरारीलाल मीना ने कहा कि प्रत्येक जिले में 20 लाख की लागत से शहीद स्मारक बनाना शहीदों व सैनिकों के सम्मान के लिए बड़ा कदम है। सरकार और वे स्वयं शहीद और पूर्व सैनिकों के मान सम्मान के लिए हमेशा तत्पर हैं। हम लोग अपने घरों में आराम से इसलिए रहते हैं क्योंकि देश की सीमाओं पर सैनिक रक्षा करते हैं। नगर परिषद सभापति ने सात लाख रुपए देने की घोषणा की।
इस दौरान पूर्व सैनिक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व सैनिकों को सेवानिवृत्ति के बाद फिर से रोजगार उपलब्ध करावाने के लिए नियम व कानून सम्मानजनक तरीके से बनाने सहित कई मुद्दे उठाए। जिलाध्यक्ष ने दौसा में सैनिक कल्याण अधिकारी का पद सृजन करने की मांग की, ताकि पूर्व सैनिकों को अपने कार्यों के लिए जयपुर के चक्कर नहीं लगाने पड़े। पुलिस अधीक्षक ने भी सरकार के इस कदम को सैनिकों व शहीदों के सम्मान में बड़ा कदम बताया।
कार्यक्रम में उपसभापति कल्पना जैमन, प्रधान प्रहलाद मीणा, राकेश चौधरी, पार्षद ममता शर्मा, मुकेश गुर्जर, बृजेंद्र, समयसिंह आदि थे। कार्यक्रम में पहुंचे जिले व प्रदेश के पूर्व सैनिकों का विधायक की पहल पर साफा पहनाकर सम्मान किया गया।
Laying of foundation stone of Martyrs Memorial at Dausa Collectorate
कोविड स्वास्थ्य सहायकों की कार्यकारिणी गठित
दौसा. बजरंग मैदान में कोविड स्वास्थ्य सहायक कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें अरबाज खान और बलजीत वेद की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठित की गई। स्वास्थ्य सहायक एसोसिएशन दौसा जिला अध्यक्ष विजय कुमार मीणा, उपाध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, महासचिव योगेंद्रसिंह गुर्जर, सचिव ममता खींची, मंत्री देवेश कौशिक, महामंत्री आशीष शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विजय शर्मा, शाहरुख खान, कोषाध्यक्ष अनिमेष शर्मा, कार्यालय प्रभारी ताराचंद बैरवा को मनोनीत किया गया।
Published on:
19 Sept 2021 07:44 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
