
बांदीकुई. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटवालों का बास में शनिवार को ग्रामीणों ने मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन कर मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे कुछ ग्रामीण आए और प्रधानाचार्य व शिक्षिका के बीच उपजे विवाद को लेकर शैक्षिक माहौल खराब होने की बात कहते हुए विद्यालय के ताला लगा गया। ग्रामीण ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में आए दिन स्कूल के शिक्षकों में झगडा होता है। प्रधानाचार्य की कार्य व्यवहार से अन्य शिक्षक परेशान है। इससे बालकों के शिक्षण कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए कुछ ग्रामीण तो प्रधानाचार्य को हटाने की तो कुछ विद्यालय के पूरे स्टाफ को अन्यत्र लगाने की मांग कर रहे हैं।
समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक तालाबंदी
ग्रामीणों का कहना है जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक तालाबंदी रहेगी। विद्यालय में इस मामले को लेकर दिनभर ग्रामीणों की भीड़-भाड़ रही। इस संबंध में शिक्षिका अंतिम गर्ग का कहना है कि मेरे साथ की गई मारपीट के विरोध एवं प्रधानाचार्य की कार्य व्यवहार के विरोध में ग्रामीणों ने ताला बंदी की है। इधर प्रधानाचार्या रेखा मीना का कहना है कि दोपहर को विद्यालय विकास समिति की बैठक कर रहे थे कि उसी समय अंतिम गर्ग के परिजन आ गए और विरोध शुरू हो जाने पर ग्रामीणों ने ताला लगा दिया। उल्लेखनीय है कि प्रधानाचार्य एवं महिला व्याख्याता शुक्रवार को विवाद हो गया था। हालांकि इस सम्बंध में देर शाम तक कोई माामला दर्ज नहीं हुआ है।
साधारण सभा की बैठक 28 को
बांदीकुई. पंचायत समिति साधारण सभा की बैठक 28 मार्च दोपहर 12 बजे प्रधान सीमा मीणा की अध्यक्षता में महाराणा प्रताप सभागार में होगी। विकास अधिकारी अजीत सहरिया ने बताया कि बैठक में पेयजल, स्वच्छ भारत मिशन ,विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा,मौसमी बीमारियां, कृषि पशुपालन-डेयरी, सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं रसद से जुड़ी चर्चा की जाएगी।
Published on:
24 Mar 2018 08:49 pm

बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
