14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घरों में मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती , खाद्य सामग्री के 350 किट रवाना किए

- राज्य मंत्री ममता भूपेश ने दिखाई हरी झंडी

2 min read
Google source verification
घरों में मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती , खाद्य सामग्री के 350 किट रवाना किए

सिकंदरा के समीप बिंदरवाड़ा गांव से खाद सामग्री से भरे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती राज्य मंत्री ममता भूपेश।

सिकंदरा. ज्योतिबा फुले सेवा संस्थान सिकराय के तत्वावधान में ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर कोरोना महामारी में जरूरतमंद लोगों के लिए 350 खाद्य सामग्री के किट से भरे वाहनों को तुलसीराम आदर्श विद्या मंदिर स्कूल बिंदरवाड़ा से राज्यमंत्री ममता भूपेश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व राज्य मंत्री ने स्कूल परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए ज्योतिबा फुले के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर ज्योतिबा फुले के सिद्धांतों पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से पूरा विश्व दहशत में हैं। लोगों को अपने अपने घरों में रहकर लाक डाउन की पालना करनी चाहिए। इस मौके पर मानपुर वृत्ताधिकारी हिम्मत सिंह चारण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड, ज्योतिबा फुले समिति अध्यक्ष प्रभाती लाल सैनी, पूर्व अध्यक्ष घासीलाल सैनी, चंचल कसाना, प्रेम सिंह सैनी, सीताराम सैनी, रंगलाल सैनी, हरफूल सैनी आदि मौजूद थे।
बीएसएफ जवान के घर पहुंच परिवार को दी सांत्वना-
राज्य मंत्री ममता भूपेश शनिवार को गिरधरपुरा गांव में बीएसएफ जवान बनवारी लाल गुर्जर के घर पहुंची। जहां पर पीडि़त परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने मृतक जवान के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। उल्लेखनीय की बीएसएफ जवान बनवारी लाल की 3 दिन पूर्व बाड़मेर ड्यूटी के दौरान मस्तिक घात के कारण मौत हो गई थी। बनवारीलाल बीएसएफ में जनरेटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था।
लालसोट .महात्मा ज्योतिबा फूले सेवा समिति लालसोट की अपील के बाद सैनी समाज के लोगों ने शनिवार को अपने अपने घरों पर ही महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती मनार्ई। इस मौके पर समाज के लोगों ने घरों पर ही महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने की शपथ ली। (निसं.)
मानपुर. क्षेत्र में महात्मा ज्योतिबा फुले की 193 वीं जयंती को सैनी समाज के लोगों ने घरों में धूमधाम से मनाई। लोगों ने महात्मा ज्योतिबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। लॉकडाउन के चलते निर्धन परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण भी किया।