8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से मृत लोगों की सही सूची बनाएं – परसादीलाल

dausa उद्योग मंत्री ने समीक्षा बैठक मेंं दिए निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 22 Jun 2021, 2:30 PM IST

कोरोना से मृत लोगों की सही सूची बनाएं - परसादीलाल

लालसोट के पंचायत समिति सभागार में समीक्षा बैठक लेते उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना।

दौसा. लालसोट पंचायत समिति कार्यालय में उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कोरोना संक्रमण केे दौरान हुई मौतों के बारे में जानकारी लेने के दौरान लालसोट व रामगढ़ पचवारा उपखण्ड क्षेत्रों में मरने वालों की सूची सही ढंग से तैयार करने के निर्देश दिए।
उद्योग मंत्री ने कहा कि उन्हे जो सूची दी है, उनमे कई ऐसे मृतकों के नाम नहीं है, जबकि उनकी मौत कोरोना से हुई है। कई संक्रमितों ने लालसोट से रैफर किए जाने के बाद जिला चिकित्सालय या जयपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है, उन मृतकों का नाम भी इस सूची में नहीं है। उन्होंने प्रशासनिक व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को तलब करते हुए कहा कि एक-दो संक्रमितों ने तो लालसोट में ही उपचार केे दौरान दम तोड़ा है, उनके भी नाम इस सूची में नहीं है, यह सूची गलत है।
उद्योग मंत्री ने लालसोट एसडीएम गोपाल जांगिड एवं रामगढ़ पचवारा एसडीएम सरिता मलहोत्रा को निर्देश दिया कि वे पटवारियों से सर्वे कराते हुए कोरोना से मरने वालों का एक सप्ताह में सही डाटा जुटाते हुए सूची तैयार कराए। उद्योग मंत्री ने कहा कि चाहे लालसोट व रामगढ पचवारा क्षेत्र के निवासी की लालसोट, दौसा या जयपुर हुई हो, सभी मृतकों के परिजनों से बात करते हुए सही सूची तैयार की जाए, जिससे पीडि़त परिवारों को मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री की ओर से दिए जाने वाले पैकेज का लाभ मिल सके। समीक्षा बैठक में उद्योग मंत्री ने विद्युत निगम के अभियंताओं को सभी लंबित कनेक्शनों को करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उद्योग मंत्री जलदाय विभाग के एक्सईएन रामलखन मीना से कहा कि पूरी गर्मियां बीत जाने के बाद भी लालसोट में पेयजल की लाइन डालने काम शुरू नही किया गया, इस कार्य को शीघ्र ही शुरू कराया।
बैठक में उद्योग मंत्री ने मंडी समिति सचिव ममता गुप्ता व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि डिगो रोड़ पर गंगापुर रोड तक बायपास निर्माण कार्य की स्वीकृति होने की आज तक यह कार्य शुरू नहीं हुआ है। बैठक में वरिष्ठ नेता रामबिलाश खेमावास ने कुलदीप नगर में पेयजल आपूति नहीं होने की शिकायत की। पाषर्द विजय गुर्जर एवं कपिल पुरोहित ने धमक रेवड़ा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के कम वोल्टेज आने की शिकायत की। सरपंच संघ अध्यक्ष हेमराज मीना, निर्झरना सरपंच प्रद्युम्न सिंह एवं ईश्वरलाल मीना ने उद्योग मंत्री को बताया कि ग्राम पंचायतों को पंचायत समिति मद के 15 वें वित्त आयोग का भुगतान नहीं किया जा रहा है। निर्झरना गांव की जगरवाल ढाणी में एक्सप्रेसवे के लिए अवाप्त भूूमि के विवाद को लेकर सहानूभूति पूर्वक विचार करने की भी मांग की। बैठक में एसडीम गोपाल जांगिड़, सरिता मल्होत्रा, तहसीलदार सीमा घुणावत, सुधारानी मीना, अधिशासी अधिकारी सीमा चौधरी, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ धीरज शर्मा, सहायक अभियंता अंकित जैन, राधेश्याम मीना, घनश्याम, बीएल मीना, सीबीईओ गोविंदनारायण माली एवं सुरेशचंद शर्मा समेत कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।