11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निजी स्कूल संचालकों ने सौंपा ज्ञापन

बिना मान्यता संचालित हो रहे कोचिंग सेन्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

less than 1 minute read
Google source verification
Memorandum handed over by private school operators

Memorandum handed over by private school operators

दौसा. निजी स्कूल संचालकों ने शुक्रवार को बिना मान्यता संचालित हो रहे कोचिंग सेन्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर नरेशकुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

संयोजक सियाराम मीना ने बताया कि बिना मान्यता संचालित कोचिंग सेन्टर छात्रों को गुमराह कर स्कूल के नाम से मोटी फीस वसूल कर टीसी तक कटवा रहे हैं। इससे मान्यता प्राप्त स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या घटती जा रही है। जबकि इसके लिए डीईओ माध्यमिक को भी अवगत करा चुके हैं। ऐसे में इनकी एसओजी से जांच कराई जाए।

उन्होंने बताया कि बिना मान्यता प्राप्त कोचिंग संस्थानों की सूची भी दी गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में गंगा लहरी शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, राजेन्द्र कुमार शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, सुनील शर्मा, संतोष शर्मा, रफी अहमद, अंजनी पारीक, प्रमोद शर्मा, बृजमोहन चेची, रमेशचन्द शर्मा, राजेश शर्मा आदि शामिल थे।