सिकंदरा (दौसा). महिला एवं बाल विकास विभाग राज्य मंत्री ममता भूपेश ने दौसा के सिकंदरा में 10 करोड़ की लागत बनने वाली ओडीआर सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। भूपेश सड़क निर्माण कार्यों को लेकर उत्साहित है। उन्होंने पिछले 3 दिन में आधा दर्जन सड़कों का शिलान्यास किया है। सिकंदरा के समीप गोलियां मोड़ से टोरडा गांव तक 10 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 12 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण का शिलान्यास किया।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों को कहा कि गांव ढाणियों में सड़क निर्माण से विकास के रास्ते खुलते हैं। सड़क निर्माण होने से रामदेव एवं देवनारायण मंदिर निहालपुरा सहित क्षेत्र का विकास होगा तथा करौली व दौसा जिले के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने राज्यमंत्री का 51 किलो की फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस दौरान जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजीलाल औड़, प्रधान सुल्तान बैरवा, कांग्रेस ब्रिगेड प्रभारी बबलू कसाना बुड़ली, उप प्रधान केसंता कसाना, सियाराम दुब्बी, ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम मीणा, बशीर खान भंडारी, सरपंच हिम्मतसिंह गुर्जर टोरडा, पूर्व सरपंच लक्ष्मण फौजी, सुरेंद्र घुरैया, सरपंच सोनादेवी सैनी, सरपंच कमलेश मीणा ठीकरिया, रामकेश मीणा अगावली, मुरारी लाल मीणा, खेमराज मीणा, सरपंच धर्मसिंह मीणा रामगढ़, श्यामलाल भंडारी, राजू भंडारी, पूरण बैरवा खानपुर, कमल खवारावजी, अशोक छोकरवाड़ा, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन दिनेशचंद, सहायक अभियंता राजूलाल बैरवा, गिर्राज सैनी, लालाराम वार्ड पंच, रमेश बुड़ली उपसरपंच सहित अन्य लोग मौजूद थे।