8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

परिवारवाद और वंशवाद पर मंत्री परसादी का हमला, बोले बेटों को रखा राजनीति से दूर

हालांकि पुत्र कमल रह चुके पीसीसी सेक्रेट्री, वर्तमान में हैं पीसीसी सदस्य

Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Aug 31, 2023

दौसा. लालसोट. चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीना ने कहा कि बेटों को राजनीति सौंपने वाले जल्दी डूबते हैं। इसलिए मैने अभी तक अपने बेटों को राजनीति नहीं सौंपी है। वे गुरुवार को लालसोट विधानसभा क्षेत्र के कांकरिया ग्राम पंचायत में कक्षा-कक्षों के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने परिवारवाद और वंशवाद को लेकर भी विचार व्यक्त किए। चिकित्सा मंत्री ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि जो वोट मांगने आए , उनके पूर्वज भी विधायक रहे हैं। उनके पूर्वजों ने क्षेत्र में कितना विकास कार्य कराए हैं, उसका हिसाब लें। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार जब तक गैस सिलेंडरों व पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं करेंगी तो देश की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हर क्षेत्र में लोगों को राहत प्रदान की है। इस दौरान लालसोट प्रधान नाथूलाल मीना, सरपंच संघ के अध्यक्ष हेमराज मीना आदि मौजूद थे।

गत 15 वर्षों से राजनीति में है पुत्र

चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीना का पुत्र कमल मीना वर्तमान में पीसीसी सदस्य हैं। इससे पहले वे वर्ष 2010 से 2020 तक पीसीसी सचिव भी रह चुके हैं। वे करीब पन्द्रह वर्ष से सक्रिय राजनीति से जुड़े हुए हैं।
वे वर्ष 2019 में दौसा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से टिकट के लिए दावेदारी भी कर चुके हैं, हालांकि उन्हें टिकट नहीं मिला।