उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में टोंक, 2020 में डूंगरपुर, 2021 में झालावाड़ और बारां तथा 2022 में करौली और जोधपुर को दंगों की आग में झोंक दिया। कहीं नव वर्ष की शोभायात्रा पर हमला तो कहीं, दशहरे के जुलूस पर हमला हुआ है। उन्होंने कहा कि ये दंगे इसलिए नहीं रुक सकते हैं, क्योंकि दंगों के आरोपी मुख्यमंत्री के आवास पर दावत खाते हैं। प्रधानमंंत्री ने कहा कि आपके पास बंगला हो गाड़ी, खेत हो और रुपया हो सब प्रकार की सुविधा हो, लेकिन जवान बेटा या बेटी शाम को घर नहीं लौटे और उनका शव घर आ जाए तो सुख सुविधाएं किस काम की हैं। बेटा-बेटी शाम को घर लौटेगा या नहीं, जिसका मां-बाप को तनाव हो तो रुपयों का क्या करोंगे। इसके लिए शांति और सुरक्षा राजस्थान के विकास के लिए बहुत जरुरी है।