10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

नवसंवत्सर को लेकर निकाली भगवा बाइक रैली

चैत्र नवरात्र के तहत होगी घटस्थापना

Google source verification

दौसा. मीन मलमास के बीच बुधवार से मां दुर्गा की आराधना के महापर्व चैत्र मास के नवरात्र की शुरुआत उत्तराभाद्रपक्ष नक्षत्र तथा शुक्ल—ब्रह्मयोग में होगा। साथ ही हिंदू नववर्ष विक्रम संवत् 2080 भी शुरू होगा। तिथि क्षय नहीं होने से भक्त नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा करेंगे। माता के मंदिरों के साथ ही घरों में भी घट स्थापना होगी। दौसा जिला मुख्यालय पर नई मंडी रोड स्थित दुर्गा माता सहित अन्य मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंगलवार शाम से ही मंदिर रोशनी से जगमगा उठे। इसी प्रकार नवसंवत्सर को लेकर भी लोगों में उत्साह है। शहर में जगह-जगह रंगोली सजाकर व बांदरवाल लगाई जा रही है। नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर सोमनाथ मंदिर से श्रीराम मंदिर तक भगवा बाइक रैली भी निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। जयकारों से माहौल गुंजायमान हो गया। रैली आगरा रोड, गांधी तिराहा, लालसोट रोड, चूंगी, गुप्तेश्वर रोड होते हुए निकली। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।
यह रहेगा आरती का समय
नई मंडी रोड स्थित दुर्गा मंदिर में बुधवार सुबह 8.15 बजे घट स्थापना की जाएगी। यहां नवरात्र में मंगला आरती सुबह 5.15 बजे, कर्पूर आरती सुबह 9.15, सांयकालीन आरती 6.31 बजे होगी। महिला सत्संग दोपहर 2 से 5 बजे तक होगा। 28 मार्च को रात्रि 9 बजे से सप्तमी जागरण होगा। 29 को अष्टमी कन्या पूजन सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। 30 मार्च को प्रात: 7.15 नवमी कन्या पूजन, पूर्णाहुति व महाआरती होगी। इसी तरह किला सागर व सैंथल मोड़ स्थित दुर्गा माता मंदिरों सहित अन्य मंदिरों पर भी नवरात्र पर विशेष पूजन-पाठ होंगे।