8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

चिकित्सा मंत्री के गृह जिले के अस्पताल में लापरवाही, महिला को गंवानी पड़ी जान

Negligence in Health minister's home district dausa hospital, woman lost her life- खून चढ़ाते ही बिना स्ट्रेचर दूसरे वार्ड में कर दिया शिफ्ट

Google source verification

दौसा. जिला अस्पताल में लापरवाही के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। अब इसकी कीमत एक बुजुर्ग महिला को जान गंवाकर देनी पड़ी है।


दरअसल 17 फरवरी को दौसा के नागौरी मोहल्ला निवासी वृद्ध महिला बिन्नो देवी पत्नी अनवर अहमद की तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने एनिमिया की शिकायत के चलते महिला के ब्लड चढ़ाने का परामर्श दिया। इस पर डे-केयर सेंटर में ब्लड चढ़ाया गया। दोपहर 3 बजे बाद डे-केयर सेंटर बंद करने का समय होने पर महिला को स्टाफ ने इमरजेंसी के ऑब्र्जवेशन वार्ड में भेज दिया। वहां तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर या व्हीलचेयर मुहैया नहीं कराई गई। बीमार वृद्ध महिला को पैदल ही वार्ड में भेज दिया गया।

ऑब्र्जवेशन वार्ड में पहुंचने के कुछ देर में ही महिला की मौत हो गई। शनिवार को पािजनों ने अस्पताल पहुंचकर पीएमओ के समक्ष कर्मचारियों के लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर नाराजगी जाहिर की। पीएमओ ने परिजनों को समझाया तथा चिकित्साकर्मियों को बुलाकर डांट लगाई। महिला के पािजनों ने आरोप लगाया कि स्टाफ को जल्दी हो रही थी। बिना व्हीलचेयर की मरीज को भेज दिया। वहां पहुंचते ही परेशानी होने लग गई व ब्लडप्रेशर बढ़ गया। इसके चलते लापरवाही के कारण महिला की मृत्यु हो गई।