
मेहंदीपुर बालाजी
दौसा/मेहंदीपुर बालाजी. राज्य सरकार द्वारा पिछले दिनों कोरोना गाइडलाइन में ंमंदिरों एवं धार्मिक स्थानों पर प्रसाद, फूल माला, आदि में छूट दी गई थी, लेकिन मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए किसी भी तरह का प्रसाद ,भोग, माला, नारियल ,अगरबत्ती, चोला, अर्जी व अन्य वस्तु मंदिर में ले जाने पर अब भी पाबंदी लगाई हुई थी । अब बालाजी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मंहत नरेशपुरी महाराज ने मेहंदीपुर बालाजी कस्बे के भोग प्रसादी,फूल माला, बेचने वाले व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें सर्वसम्मति से श्रद्धालुओं द्वारा बालाजी के भोग प्रसाद चढ़ाना शुरू करने का निर्णय किया गया।
घाटा मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट के सचिव एनके माथुर ने बताया कि बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं को दी जाने वाली प्रसादी में व्यापारी वर्ग शुद्धता का विशेष ध्यान रखेंगे। पहले चढऩे वाली लडडू, उड़द की दाल व चावल की अर्जी को बंद कर उसकी जगह अब बालाजी महाराज के शुद्ध घी व बेसन निर्मित सवा किलो लड्डू , 50 ग्राम पतासे डिब्बे में पैक कर अर्जी का भोग चालू किया गया है । यह अर्जी 12 बजे तक ही लगेगी। चमेली ता तेल, अगरबत्ती, मिश्री का प्रसाद, बजने वाला नारियल, कपूर ,सेंट, जनेऊ का चौला व मिठाइयां एवं अन्य भोग प्रसादी शुद्धता के साथ सांय तक लगेगी। जिसे मंदिर में श्रद्धालु चढा़ सकेंगे।
व्यापारियों के साथ सहमति बनने के बाद बालाजी मंदिर ट्रस्ट ने प्रसाद मंदिर में चढ़ाने की श्रदालुओं को शनिवार से अनुमति दी। प्रसादी की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। कोरोना के चलते श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। बैठक में व्यापारियों की एक कमेटी का गठन भी किया गया। जो मंदिर में दुकानों से चढऩे वाले प्रसाद की शुद्धता की जांच समय-समय पर करेगी। अब श्रद्धालु दर्शनों के साथ प्रसाद भी चढ़ा सकेंगे।
दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी
भगवान के प्रसाद चढ़ाने की छूट मिलने के साथ ही मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के बाहर बाजार में दुकानें चलाने वाले दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी देखी गई । कोरोना के चलते प्रसादी चढऩे पर लगी रोक के करीब 2 साल के लंबे इंतजार के बाद अब इससे जुड़े व्यापारियों व दुकानदारों में खुशी है। उन्हें उम्मीद है कि एक बार फिर , प्रसाद, अर्जी, , चोला, मीठाइयां अन्य मंदिर मे चढऩे वाली संबंधित चीजों की बिक्री हो सकेगी। बाजारों में दुकानदारों व व्यापारियों ने दुकानें सजाने लगे है । उनका कहना था कि सर्वसम्मति से लिए गए व्यापारियों व बालाजी मंदिर ट्रस्ट के इस निर्णय से लंबे समय से चौपट पड़ा व्यापार फिर से पटरी पर लौट सकेगा। पूर्व में सरकार द्वारा प्रसाद चढ़ाने पर पाबंदी लगने के कारण इनका व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया था, लेकिन अब प्रसाद चढ़ाने की छूट मिलने से इनके चेहरों पर भी खुशी है।
Published on:
19 Feb 2022 09:15 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
