14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब वकालतनामा का नियम नहीं आएगा आड़े, प्रदेश के वकीलों को जल्द आवंटित होंगे चैम्बर्स

हाईकोर्ट के आदेशजिला अभिभाषक संघ दौसा ने उठाई थी मांग

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Apr 18, 2018

Now the law of advocacy will not come, the lawyers of the state will

दौसा. अब वकीलों को अपने चैम्बर्स जल्द आवंटित किए जाएंगे। इस संदर्भ में राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश की सभी जिला एवं सेशन न्यायाधीशो को निर्धारित वकालतनामा के नियमों में छूट देते हुए कहा है कि उपलब्ध चैम्बर्स को वकीलों की संख्या के आधार पर जल्द से जल्द आवंटित कर दिए जाएं। इससे वकीलों को राहत मिली है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व ही जिला अभिभाषक संघ दौसा ने हाईकोर्ट में चैम्बर्स के आवंटन में लागू वकालतनामा के नियमों में छूट देने की मांग की थी।

इस तरह हुई राह आसान
संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में वकीलों के प्रतिनिधि मण्डल के साथ हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधिपति के पीपीएस व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल को इस संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया। इस पर उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रदेशभर के जिला एवं सेशन न्यायाधीशों को वकीलों को जल्द चैम्बर्स आवंटन के आदेश दिए हैं। उन्होंने वकालतनामा के नियमों में छूट देते हुए आदेश में कहा है कि अभिभाषक संघ की अनुशंसा पर उपलब्ध चैम्बर्स को आवेदनकर्ता वकीलों की संख्या के आधार पर आवंटित किए जाएं। इससे प्रदेशभर के वकीलों को चैम्बर्स आवंटन की राह आसान हो गईहै।

छह माह से चल रही थी प्रक्रिया
अभिभाषक संघ अध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि दौसा न्यायालय परिसर में 3 करोड़ की लागत से वकीलों के लिए 106 चैम्बर्स बनकर तैयार हैं। लेकिन प्रतिवर्ष 10 वकालतनामा या तीन वर्ष में 30 वकालतनामा के नियमों के कारण छह माह से आवंटन प्रक्रिया लम्बित चल रही थी। अनावश्यक देरी से वकीलों में भी रोषथा।

बाल विवाह रोकथाम जनचेतना रैली निकाली
लालसोट. राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड संघ के तत्वावधान में बाल विवाह रोकथाम कार्यक्रम के तहत शहर के प्रमुख मार्गो पर जन चेतना रैली निकाली गई। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की गाइड छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली को स्थानीय संघ के उपप्रधान ओमप्रकाश चतुर्वेदी, प्रभारी कमिश्नर स्काउट देवेन्द्र मिश्रा, अंजना त्यागी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

रैली बालिका विद्यालय से रवाना होकर बौंली बाजार, जवाहर गंज, मनिहारी बाजार, खन्दक, तम्बाकूपाड़ा, सदर बाजार होते हुए विद्यालय पहुंची। सचिव श्रीकान्त शर्मा, संयुक्त सचिव नविता गौतम, बलराम मीना ने बाजारों में लोगो को बाल विवाह के नुकसान की जानकारी देकर रोकथाम के संकल्प भी दिलाए।