बालाजी मंदिर ट्रस्ट की आईटी टीम ने बताया कि अधिकृत की गई वेबसाइट में आस्थाधाम से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही वेबसाइट के माध्यम से श्रद्धालु अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर अपने आराध्य बालाजी महाराज के भी वर्चुअल दर्शनों का लाभ ले सकेंगे। आईटी टीम के अनुसार ट्रस्ट की अधिकृत वेबसाइट के जरिए बालाजी मंदिर की समय सारिणी, समय-समय पर होने वाले उत्सवों, जन सेवा के कार्य सहित मंदिर में लगने वाले भोग प्रसादी की भी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही मेहंदीपुर बालाजी आने वाले मार्गों की जानकारी भी इसमें दी गई है।