
लालसोट। दाैसा जिले के मण्डावरी कस्बे में जांगिड़ ब्राह्मण सामाजिक विकास एवं सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को प्रथम आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में 23 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। गायत्री देवी जांगिड़ द्वारा प्रत्येक जोड़े को दौसा में 50-50 वर्गगज का प्लॉट भी दिया गया। जबकि समिति ने नवविवाहित जोड़ों को पलंग, घड़ी, बक्सा, जेवर, वर-वधु के कपड़े, रसोई के सामान, छत पंखा आदि दिए।
वहीं समाज के सभी लोगों ने मिलकर सहयोग किया और वर-वधुओं को आशीर्वाद व उपहार भी दिए। सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ बैठ कर भोजन प्रसादी भी ली। सामूहिक विवाह के चलते अधिकतर वर वधु और उनके परिजन बुधवार को ही पहुंच गए थे। गुरूवार सुबह विवाह से जुड़े संस्कार मंत्रोचार के साथ होने लगे। दूल्हों की सामूहिक निकासी बैण्ड बाजों के साथ निकाली गई। सामूहिक तोरण व वरमाला का कार्यक्रम होने के पश्चात पाणिग्रहण संस्कार हुआ तथा विदाई भी की गई। विवाह सम्मेलन दौसा, जयपुर , करौली, सवाई माधोपुर, टोंक सहित अन्य जिलों के सैकड़ों लोगों ने सिरकत की।
नवदम्पतियों को अतिथि कान्ती प्रसाद टाइगर, करौली जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश, करौली पूर्व जिला सीताराम, सियाराम पीडि़ता, पूर्व मंत्री परसादी लाल मीना, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र मीना, सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी ब्रजमोहन मीना, सेवानिवृत प्रशासनिक पुलिस अधिकारी ठण्डीराम मीना, प्रधान रामकली मीना सहित अन्य लोगों ने नव दम्पतियों को आशीर्वाद दिया। वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक विवाह के माध्यम से ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर रचनात्मक क्रांति पैदा की जा सकती है। इससे समाज सुधार के साथ बालविवाह की कुरीति भी दूर होती है। समाज ने सामाजिक समरसता का माहौल बनता है।
समिति अध्यक्ष मोहन लाल चतेरा, सम्मेलन प्रभारी प्रहलाद नारायण, सम्मेलन के अध्यक्ष मोहन लाल राजोरिया, महामंत्री घनश्याम रावत, मंत्री मोहन लाल जांगिड, कोषाध्यक्ष चिमन लाल जांगिड़, संगठन मंत्री जुगल किशोर जांगिड़, सुनिल जांगिड़ सहित समिति के सदस्यों ने अपने विचार रखे एवं नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया।
Updated on:
24 Nov 2017 10:30 am
Published on:
24 Nov 2017 09:51 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
