आरएएस परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को कड़ी जांच के बाद परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश दिया गया। अधिकांश परीक्षार्थी आधी आस्तीन की शर्ट या टीशर्ट ही पहन कर आए थे। कई परीक्षार्थियों के जूते व मौजे केन्द्र के बाहर ही खुलवा दिए गए। जो पूरी आस्तीन की शर्ट पहन कर आए थे, उनकी शर्ट भी उतरवाली। महिलाओं के जेवर जैसे नाक व कान की बाली, लोहे की क्लिप आदि भी बाहर ही रखवा ली गई।