
दौसा. विधायक भागचंद सैनी टांकडा की अनुशंसा पर समग्र शिक्षा के अंतर्गत छह विद्यालयों में कम्प्यूटर कक्ष, लैब और लाइब्रेरी के लिए कक्षों का निर्माण होगा। इसको लेकर 2 करोड़ 15 लाख रुपए से अधिक राशि की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। विधायक की सिफारिश पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुल्लाना थली में दो कमरे निर्माण के लिए 22.86 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुही में लैब के लिए कमरा, कम्प्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी रूम के लिए 47.10 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भांडेडा में 47.10 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धांधोलाई में 31.17 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊनबडा और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अनंतवाडा़ के कक्षों के निर्माण के लिए साढ़े 33-33 लाख रूपये स्वीकृति मिली हैं। साथ ही विधायक की पहल पर राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय कुटी में नवीन भवन के लिए 4 करोड़ 49 लाख की राशि स्वीकृत हुई।
विद्यालयों में विधार्थियों के लिए पानी की समस्या को लेकर विधायक भागचंद सैनी टांकडा ने बड़ी पहल की हैं। उनके प्रयासों से सत्रह स्कूलों में एकल बिंदु लगेंगे। जिससे स्कूलों में विधार्थियों की पेयजल की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा उनकी पानी की परेशानी का समाधान हो सकेंगा। इसको लेकर विधायक ने सत्रह विद्यालयों के लिए कुल 95 लाख रूपये से अधिक की राशि एकलबिंदु लगाने को लेकर स्वीकृत करवाई हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोमाडा, खेरया की ढाणी, आनंदपुरा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुढ़लिया, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गादंडी, महताणी, कोलश्वर खुर्द, कठानाडी, जतपुरा, जगसोल्या ढाणी भांवता, भेदाडी नीचली, पीचुपाडा खुर्द, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालपुर, शेखपुरा, भांवती, गुल्लाना थली, तूरवाडा, स्कूलों में एकल बिंदु लगेंगे।
Updated on:
07 May 2024 12:55 pm
Published on:
07 May 2024 12:06 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
