
President Draupadi Murmu : प्रदेश में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के आने की तैयारियां जोरों - शोरों पर हो रही है। इसी कड़ी में संभागीय आयुक्त ने आस्थाधाम और राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयार किए जा रहे हैलीपेड का निरीक्षण किया।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के 14 फरवरी को संभावित दौरे को लेकर आस्थाधाम में प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है।
मीन भगवान मंदिर के पास हैलीपेड का काम तेजी से किया जा रहा है, वहीं जिले सहित संभाग स्तर के अधिकारी मेहंदीपुर बालाजी का दौरा करने में जुटे हुए हैं। संभागीय आयुक्त आरुषि मलिक व दौसा जिला कलक्टर ने देवेन्द्रकुमार ने भी मेहंदीपुर बालाजी पहुंचकर राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयार किए जा रहे हैलीपेड का निरीक्षण किया। साथ ही बालाजी मंदिर मे पहुंचकर मंदिर ट्रस्ट द्वारा की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया। बालाजी मंदिर ट्रस्ट के सचिव एमके माथुर ने संभागीय आयुक्त को तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
संभागीय आयुक्त आरुषि मलिक ने बताया कि 14 फरवरी को राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र का दौरा कर जायजा लिया गया है। यहां की प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारी को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। दौरे को लेकर दौसा और गंगापुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन कस्बे के चप्पे-चप्पे की निगरानी में जुटा हुआ है।
Published on:
10 Feb 2024 10:58 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
