
किसानों के रेल रोको आन्दोलन से जिले में प्रभावित हुआ संचालन
दौसा. कृषि कानूनों के विरोध में गुरुवार दोपहर 12 से 4 बजे तक संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आन्दोलन से जिले में भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। हालांकि जिले में किसी भी ट्रेक पर जाम लगाने का प्रयास नहीं किया गया, लेकिन प्रदेश व देश में कई जगह लगाए गए जाम का असर यहां से गुजरने वाली ट्रेनों पर देखा गया। वहीं रेलवे की ओर से ऐहितियात के तौर पर पहले से ही इस दौरान ट्रेनों का संचालन रोककर नजर रखी गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Rail stop movement of farmers affected operations in the district
रेलवे सूत्रों के अनुसार उत्तर-पश्चिम रेलवे क्षेत्र में जगतपुरा एवं गांधीनगर सहित 25 से 30 जगहों पर विभिन्न स्टेशन एवं फाटकों पर लोग एकत्र हुए थे। ऐसे में ऐहतियात के तौर पर जयपुर-प्रयागराज कोविड स्पेशल को 15.20 के स्थान पर करीब एक घण्टे की देरी से चलाया गया। वहीं जोधपुर-वाराणसी करीब दो घण्टे जयपुर स्टेशन पर खड़ी रही। जैसलमेर-जम्मूतवी को एक घण्टे राजगढ़ स्टेशन पर रोकना पडा। वहीं कई अन्य ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर रोकना पड़ा। ऐसे में 4.15 बजे बाद ट्रेक क्लियर होने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में ट्रेनों को कोविड स्पेशल ट्रेनों के नाम से संचालित किया जा रहा है।
इस संबंध में दौसा आरपीएफ चौकी प्रभारी विक्रमसिंह ने बताया कि ऐहतियात के तौर पर आरपीएफ का जाप्ता तैनात रहा। ट्रेक एवं स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों की निगरानी रखी गई। (ग्रामीण)
इनका कहना है..
आन्दोलन के चलते रेलवे की ओर से पहले से ही तैयारी की गई थी। हालांकि इस दौरान रेल संचालन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। ऐहतियात के तौर पर पहले से ही ट्रेनों को जयपुर में नियोजित तरीके से रोका गया था। ट्रेक क्लीयर होने के बाद संचालन शुरू कर दिया।
गौरव गौड़, मुख्य जनसपर्क अधिकारी, उत्तर-पश्चिम रेलवे जयपुर
Rail stop movement of farmers affected operations in the district
Published on:
18 Feb 2021 08:38 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
