रोचक यह है कि महुवा में संगठन के कुछ पदाधिकारी भी खुले में दूसरे प्रत्याशियों के साथ घूमते दिखाई दे रहे हैं। इधर, भाजपा ने लगातार दूसरी बार राजेन्द्र मीना को टिकट दिया है। ऐसे में बगावत कर दो दावेदार आशुतोष झालानी और मुकुल भड़ाना ने नामांकन कर दिया है।इधर, लालसोट व सिकराय में भाजपा व कांग्रेस के लिए राहत की बात है कि कोई भी दावेदार बगावत कर मैदान में नहीं उतरा है। हालांकि अंदरखाने नाराजगी जरूर सामने आ रही है, लेकिन खुलेआम मोर्चा फिलहाल नहीं खोल रखा है।