4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Lok Sabha Election Results 2024 : इस हॉट सीट से जीतने वाले कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसद की बेटी ने PM मोदी की तारीफ कर सबको चौंकाया, बताई यह वजह

नवनिर्वाचित सांसद की बेटी निहारिका जोरवपाल ने पी एम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है, जिससे सभी लोग हैरान हैं।

2 min read
Google source verification

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 : दौसा. कांग्रेस ने दौसा लोकसभा सीट जीतकर पिछले दो चुनावों में भाजपा से मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार मुराली लाल मीना ने भाजपा के क न्हैया लाल मीना को 2 लाख से अधिक मतों से हराकर जीत दर्ज की। भाजपा की हार से सबसे ज्यादा झटका राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना को लगा है क्योंकि दौसा उनका गृह जिला है। सांसद चुने जाने से पहले मुरारी लाल दौसा विधानसभा सीट से 2023 में विधायक चुने गए थे। उन्होंने भाजपा के शंकर लाल शर्मा को हराया था।

Dausa Lok Sabha Chunav Result 2024 : दौसा लोकसभा सीट से मुरारी लाल मीना की जीत से पार्टी में जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। मुरारी लाल का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। वहीं, मुरारी लाल की जीत के बाद उनकी बेटी के बयान ने सबको चौंका दिया है। दरअसल, नवनिर्वाचित सांसद की बेटी निहारिका जोरवपाल ने पी एम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है, जिससे सभी लोग हैरान हैं।

निहारिका ने मीडिया से बातचीत करते हुए पीएम मोदी की जबर्दस्त तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके पिता के लिए लक्की साबित हुए हैं। निहारिका से जब पूछा गया कि पीएम उनके पिता के लिए लक्की कैसे हैं, तो उन्होंने कहा कि 2018 के विधानसभा के चुनाव पीएम मोदी मीणा हाई कोर्ट आए थे। तब उनके पिता ने 51 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की थी। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पीएम ने यहां रोड शो किया, जो उनके पिता के लिए ही फायदेमंद साबित हुआ।

यह जीत देश में बदलाव चाहने वालों को समर्पित
निहारिका ने कहा कि दौसा लोकसभा सीट से उनके पिता की जीत उनके अकेले की जीत नहीं है। यह जीत हर उस व्यक्ति और पार्टी कार्यकताओं को समर्पित है, जो देश में बदलाव चाहते हैं। दौसा विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी इसपर हमने कुछ सोचा नहीं है। अभी हम दौसा लोकसभा सीट पर जीत का आनंद ले रहे हैं। उपचुनाव के बारे में बाद में सोचेंगे। उल्लेखनीय है कि 15 साल के बाद कांग्रेस दौसा लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने में सफल हो पाई है।