2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Road Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, जीजा-साले की मौत, 3 घायल

कार सवार सभी लोग पंजाब के के रहने वाले थे और दिल्ली से महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले जा रहे थे।

less than 1 minute read
Google source verification

Dausa News : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। राजस्थान के दौसा जिले में एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक कार के पलट जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति और उसके साले की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह दुर्घटना जिले के लालसोट के राहुवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे के खंभा संख्या 206 के पास सुबह करीब पांच बजे हुई, जब चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार कार पलट गई।

सूचना पर राहुवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे बाद में जयपुर रेफर कर दिया गया। दो शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

पंजाब के रहने वाले हैं
कार सवार सभी लोग पंजाब के के रहने वाले थे और दिल्ली से महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले जा रहे थे। मृतकों की पहचान सियारपुर निवासी चरणवीर सिंह (36) और चंडीगढ़ के गुरुनानक कॉलोनी निवासी सोनू सिंह (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि चरणवीर सोनू का साला था। राहुवास थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया, सभी घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने दो घायलों को मृत घोषित कर दिया। बठिंडा के शेरगढ़ निवासी संदीप सिंह (46) और जयदीप सिंह (32) का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि मृतक सोनू के भाई करमजीत सिंह (43) की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जयपुर रेफर कर दिया गया है।