7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

बहरावंडा गांव के यूनियन बैंंक में डकैती का प्रयास, 26 लाख की नकदी सुरक्षित मिली

लॉकर के अंदर का ताला नहीं टूटने से बची नकदी  

Google source verification


दौसा. सिंकदरा थानांतर्गत बहरावंडा गांव के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बुधवार देर रात को अज्ञात नकाबपोश लुटेरों ने डकैती की कोशिश की, लेकिन लॉकर के अंदर का लॉक नही खुलने से चोरी का प्रयास असफल रहने से 26 लाख रुपए लूटने की बड़ी वारदात होते होते बच गई । सूचना पर सिकन्दरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बहरावंडा में संचालित बैंक रोजाना की तरह बुधवार शाम को करीब 5 बजे के करीब बन्द किया गया। गुरुवार सुबह 8 बजे के करीब सफाई कर्मी बैंक में आया तो खिड़की दरवाजे, लॉकर टूटे, सामानों के फैले होने पर बैंक अधिकारी को सूचना दी। बैंक प्रबंधक की सूचना पर सिंकदरा थाना प्रभारी महावीर सिंह ने मय जाप्ते के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली और बैंक में रखी नकदी सुरक्षित मिलने पर राहत की सांस ली।
बैंक मैनेजर उम्मेद सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 10.30 से 11 बजे के बीच यूनियन बैंक की तीन मंजिल भवन के पीछे से अज्ञात लुटेरों ने चढ़कर सीढ़ियों से नीचे उतरकर रोशनदान की जालियों को काटकर बैंक में अंदर प्रवेश कर सीसीटीवी कैमरे, सायरन के तारों को काटकर लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन लॉकर का अंदर का सरिए वाले लॉक नहीं खुलने से 26 लाख रुपए लूटने की बड़ी वारदात होने से बच गई।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना- नकाबपोश लुटेरों द्वारा दूसरी मंजिल पर संचालित बैंक में सीढ़ियों के रोशनदान की जाली वाली खिड़की को तोड़कर अंदर प्रवेश करने व सीसीटीवी कैमरे, सायरन के तारों को काटने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में मिले फुटेज में लुटेरों ने घटना की दौरान पहचान से बचने के लिए चेहरे पर नकाब व शरीर पर शॉल ओढ रखा था ।
गैस कटर का किया इस्तेमाल– बैंक मैनेजर उम्मेद ने बताया कि बैंक के लॉकर को काटने के लिए गैस कटर का उपयोग किया गया, लेकिन लॉकर के अंदर लॉक लोहे के मोटे सरिए आड़े-तिरछे लगे होते हैं। जिससे नही कटने या गैस कटर के सिलेंडर में गैस खत्म हो जाने से भी रुपए लूट की घटना नहीं हो पाई। बैंक की तीन मंजिल के पीछे की तरफ उतरने के लिए लुटेरे प्लास्टिक की रस्सियों को बांधकर नीचे उतरे। जिससे पुलिस को रस्सी लटकी ही मिली। थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया घटना के अंजाम में सीसीटीवी फुटेज में तीन लुटेरे रोशनदान से बैंक के अंदर दाखिल होते नजर आ रहे हैं। करीब पांच वर्ष पूर्व भी बैंक के समीप गंगाविशन के सूने मकान में भी पीछे से चढ़कर लाखो रुपयों के आभूषणों व नकदी चोरी की वारदात हुई थी

बैंक व एटीएम पर नहीं है सुरक्षा गार्ड- बैंक व एटीएम पर सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था नही होने से भी चोरी लूट जैसी घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाओं को लेकर लांका पुलिस चौकी से जवानों की रात्रि गश्त की मांग की है। सिकन्दरा थानाप्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि घटना के बारे सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य आवश्यक जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरु कर दी। बैंक प्रबंधक उम्मेद मीना ने बताया कि पुलिस को घटना का मामला दर्ज करवा दिया है वही 26 लाख की नकदी लूटने से बच गई।