8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नकली बीज बेचने की शिकायतों पर लिए सैंपल, बिक्री पर रोक

नकली बीज बेचते व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Mahesh Jain

•

Updated: 15 Jun 2021, 9:54 PM IST

नकली बीज बेचने की शिकायतों पर लिए सैंपल, बिक्री पर रोक

नकली बीज बेचने की शिकायतों पर लिए सैंपल, बिक्री पर रोक

दौसा. जिले में कई जगह बीज का टोटा है। इस बीच कई जगह नकली बीज बेचकर किसानों को ठगा जा रहा है। कृषि अधिकारियों ने मंगलवार को जिले के बांदीकुई व महुवा उपखण्डों में एक कम्पनी के बाजरे के बीज में शिकायतों की जांच के लिए कृषि विभाग के निरीक्षकों आदेश जारी किए गए हैं। कृषि उपनिदेशक शंकरलाल मीणा ने बताया कि पायोनियर बीज निर्माण कम्पनी के प्रतिनिधि ने शिकायत की थी कि उनकी कम्पनी का नकली बीज बिक रहा है। इस पर कृषि विभाग के अधिकारी ने बालाजी मोड़ व गुढ़ाकटला में एक-एक दुकान पर बाजरा बीज बिक्री पर रोक लगा दी है। वहीं इन दुकानों से बीज की गुणवत्ता की जांच के लिए बीज का नमूने ले लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

महुवा. थाना इलाके में बालाहेड़ी मोड़ पर मंगलवार को उस समय बखेड़ा खड़ा गया, जब एक बीज विक्रेता द्वारा गगवाना के किसानों को पायनियर कंपनी का घटिया बीज दे दिया। जहां पहुंचे किसानों ने बीज विक्रेता को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने बताया कि जब तक बीज विक्रेता द्वारा किसानों से लिया गया पैसा नहीं लौटाया तो आंदोलन करेंगे।
किसान हरकेश मीणा, सोनेस कुमार, गोपाल मीणा, सुवालाल मीणा, खुशीराम निवासी गगवाना ने बताया कि गांव के अधिकतर किसान बालाहेडी मोड़ स्थित ओम खाद बीज भंडार से बाजरे का बीज खरीद कर ले गए थे। जहां बुवाई करते समय पता चला कि वह बीच घटिया क्वालिटी का है। किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

बांदीकुई. प्री मानसून की अच्छी बारिश होने के कारण खरीफ की फसल की 50 फीसदी बुवाई हो चुकी है। राज्य सरकार के बीज निगम की ओर से इस बार किसी भी किसान को बीज उपलब्ध नहीं हो सका है। लघु व सीमांत किसानों को सरकार की ओर से नि:शुल्क बीज उपलब्ध करवाया जाता हैं। लेकिन इस बार लापरवाही के चलते किसानों को लाभ नहीं मिला है।


पीपलखेड़ा. क्षेत्र में आगामी खरीफ की फसल बुआई के लिए नकली बाजरा के बीज की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। बालाहेड़ी, बालाजी मोड़ पावटा, गाजीपुर, बड़ागांव, तालचिड़ी, महुआ कस्बे में बड़ी मात्रा में बाजरा के बीज की नकली थैलियों की बिक्री की जा रही है। गाड़ी कमाई के चक्कर में बीज विक्रेता सरेआम इन बीज की नकली थैलियां को असली कर बेच रहे हैं।

गुढ़ाकटला. किस्बे के बालाजी मन्दिर के पास सोमवार ट्रयू बुडी प्राईवेट लिमिटेड द्वारा जांच के दौरान एक क?पनी का नकली बीज बेचते एक व्यापारी पाया गया। जांच के दौरान मौजूद पुलिस ने मौके से पायोनीयर क ंपनी के 15 बैग नकली बीज के जब्त किए। जानकारी अनुसार गुढ़ाकटला कस्बे में ट्रयू बुडी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एवं पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीड्स की जांच की गई, जिसमें कस्बे के बालाजी मन्दिर के पास स्थित रोहिताश्व पुरूषोत्तम खाद बीज भण्ड़ार के यहां पायोनीर बाजरा सीड्स के नकली बीज मिले। पुलिस ने दुकान एवं गौदाम से 15 बैग नकली बीज बरामद किया। कंपनी कोर्डिनेटर भारती कुमारी एवं जीवन कुमार ने व्यापारी के खिलाफ बसवा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने नकली बीज जब्त करते हुए व्यापारी को पूछताछ के लिए थाने ले गई।