दौसा. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा सोसियल डवलपमेंट सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को गांधी तिराहे पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा व रामधुनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विधायक शंकर लाल शर्मा, जिला कलक्टर नरेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, नगर परिषद सभापति मुरली मनोहर शर्मा, एडीएम राजवीर सिंह चौधरी, सीईओ राजेन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी,एसीईओं सुरेन्द्र सिंह मीना, एसडीओ डॉ. गोरधनलाल शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी मनोज आर्य, सोसियल डवलपमेन्ट सोसायटी दौसा के सचिव पे्रमचन्द राणा व सहायक निदेशक रामजी लाल मीना सहित अन्य अधिकारियों ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विधायक व जिला कलक्टर ने सभी उपस्थितों को शपथ दिलाई तथा गांधीजी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।